Huawei Nova 3i के सभी फीचर्स आए सामने, ये होगी कीमत
चीनी स्मार्टफोन कंपनी Huawei जल्द ही अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Huawei Nova 3i लॉन्च करने जा रही है। बता दें कि कंपनी ने Huawei Nova 3 को हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी Nova 3 सीरिज का विस्तार करते हुए Huawei Nova 3i मॉडल पेश करेगी। हाल ही में इस स्मार्टफोन की तस्वीरें चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर स्पॉट की गई। इन तस्वीरों में इस फोन के सभी फीचर्स लीक हो गए हैं। इसके बाद कहा जा रहा है कि कंपनी इस फोन को पिछले वेरिएंट की तुलना में यूनिक फीचर्स के साथ पेश करेगी।

Huawei Nova 3i स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा के साथ आएगा। इस स्मार्टफोन का डिसप्ले नॉच के साथ आएगा। डिजाइन की बात करें, तो ये स्मार्टफोन बेहद पतले बैजल और बड़ी डिसप्ले के साथ आएगा। कंपनी इस स्मार्टफोन को वाइट कलर वेरिएंट में पेश करेगी। लीक हुई इमेज में इस फोन की तुलन पिछले वेरिएंट Huawei Nova 3 से की गई है। हुवावे नोवा 3i के फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 24 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा होगा। फोन में 16 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमहा होगा।
पावर बैकअप के लिए नोवा 3i स्मार्टफोन में 3340 एमएएच की बैटरी होगी। फोन को रैम और स्टोरेज के आधार पर दो वेरिएंट में पेश किया जाएगा। इस फोन में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज होगा। नोवा 3आई में कंपनी के मिड-रेंज प्रोसेसर किरिन 710 का इस्तेमाल हुआ है। फोन के बैक पैनल पर फिंगर प्रिंट सेंसर दिया है।
हुवावे नोवा 3 और नोवा 3i के फीचर्स लगभग समान ही हैं। रिपोर्ट में सामने आया है कि नोवा 3i को सरकार फिलिपिंस में लॉन्च कर सकती है। कीमत की बात करें, तो एक अन्य रिपोर्ट में सामने आया है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को 1,999 चीनी युआन यानी करीब 20,600 रुपए और 2,199 चीनी युआन यानी करीब 22,600 रुपए में पेश कर सकती है। फिलहाल कंपनी की तरफ से इस स्मार्टफोन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, जो हुवावे के फैन्स को इस स्मार्टफोन के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications








