Home
News

Huawei Nova 4 का पोस्टर हुआ लीक, 17 दिसंबर को होगा लॉन्च

इसमें कोई शक नहीं है कि हुवावे कंपनी की "Nova" सीरीज ने काफी अच्छे स्मार्टफोन दिए हैं। अपनी मिड-रेंज कीमत और बेहतर स्पेसिफिकेशन के चलते ये बेस्ट सेलिंग डिवाइस रहे हैं। हुवावे ने अपनी Nova सीरीज को Nova1 के साथ शुरू किया था। बता दें, फोन को सितंबर 2016 को लॉन्च किया गया था। इसके बाद कंपनी ने काफी बेहतर स्मार्टफोन को बाजार में उतारा।

Huawei Nova 4 का पोस्टर हुआ लीक, 17 दिसंबर को होगा लॉन्च

बता दें, जल्द कंपनी अपनी Nova सीरीज में एक नया मॉडल पेश करने वाली है। जिसे कंपनी ने Nova 4 का नाम दिया है। Nova 4 स्मार्टफोन बाजार में उतरने के लिए तैयार है। बता दें, नए Nova 4 स्मार्टफोन का पोस्टर अॉनलाइन सामने आया है। जिससे पता चलता है कि स्मार्टफोन के फ्रंट साइड के सामने डिस्प्ले के अंदर एक होल दिया गया है। जिसमें फ्रंट फेसिंग कैमरा होगा।

क्या होगा खास नए Nova 4 में

MyDrivers ने बताया कि Nova 4 स्मार्टफोन 90 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो के साथ लॉन्च किया जाएगा। पोस्टर के मुताबिक यह स्मार्टफोन सैमसंग की Infinity-O जैसे डिस्प्ले कट-आउट के साथ पेश किया जाएगा। स्मार्टफोन को हाल ही में Jackson Yee के हाथों में देखा गया था जो कि चीन में हुवावे के ब्रांड एंबेस्डर हैं।

Huawei के Nova 4 को LCD डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी डिवाइस को Kirin 980 चिपसेट 4GB/6GB रैम के साथ पेश कर सकती है। Nova 4 को 17 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। खबर थी की Nova 4 पहला स्मार्टफोन होगा। जो इन-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा के साथ आएगा, लेकिन इससे पहले सैमसंग अपने इनफिनिटी-O डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन को 10 दिसंबर को लॉन्च करेगी। आपको बता दें कि हुवावे कंपनी जल्दी ही अपने दो अन्य स्मार्टफोन भी लॉन्च करने वाली है। जिसमें Huawei mate X और Huawei Enjoy 9 शामिल हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Huawei Company is going to introduce a new model Nova 4 in its Nova series. Nova 4 smartphone is ready to land in the market. The new Nova 4 smartphone poster has appeared online. This suggests that a hole is placed inside the front of the smartphone front display. There will be front facing camera.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X