Home
News

Huawei Nova 7i इस दिन हो सकता है लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

काफी समय से Huawei Nova 7i स्मार्टफोन के लॉन्च होने की बात सामने आ रही थी। अब बताया जा रहा है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को मलेशिया में होने वाले इवेंट के दौरान 14 फरवरी को लॉन्च कर सकती है। Huawei Nova 7i हैंडसेट Huawei Nova 6 SE का अपग्रेड वर्जन होगा।

Huawei Nova 7i इस दिन हो सकता है लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Huawei Nova 7i स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन

Huawei Nova 7i स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो स्मार्टफोन को हाइसिलिकॉन किरिन 810 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। साथ ही स्मार्टफोन में 6.4 इंच की फुल-एचडी+ डिस्प्ले मौजूद होगी। स्मार्टफोन 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आ सकता है।

कैमरा की बात करें तो फोन में चार रियर कैमरा को पेश किया जाएगा, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर कैमरा मौजूद होगा। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।

यह स्मार्टफोन आपको कम रोशनी में भी बेहतर एक्सपिरियंस प्रदान करने में समर्थ होगा। सिक्योरिटी के लिए फोन के किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। फोन में 4,200 एमएएच बैटरी दी जाएगी जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। बता दें, कंपनी ने अपने Huawei Nova 7i स्मार्टफोन में नए "MeeTime" नाम के वीडियो कॉलिंग फीचर को भी पेश कर सकती है।

Huawei Nova 7i स्मार्टफोन कीमत

उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को 14 फरवरी को लॉन्च करेगी। हालांकि सभी लोग इस स्मार्टफोन की कीमत के बारें में जानना चाहता हैं। बता दें, कंपनी ने फिलहाल अपने Huawei Nova 7i स्मार्टफोन की कीमत का कोई आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया गया है।

जैसाकि हम आपको पहले बता चुके हैं कि यह फोन Huawei Nova 6 SE का अपग्रेड वर्जन होगा। कपनी ने अपने Huawei Nova 6 SE स्मार्टफोन को 2,199 चीनी युआन यानी करीब 22,700 रुपये में लॉन्च किया गया था। उम्मीद है कि Huawei Nova 7i स्मार्टफोन को भी इसी कीमत के आसपास लॉन्च किया जाएगा। अब देखना है कि यह स्मार्टफोन किन नए फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाता है।

टेक्नोलॉजी दुनिया के सभी ख़बरों से अपडेट रहने के लिए आप हमारे साथ यानि हिंदी गिज़बॉट के साथ जुड़ें रहें। आप हमारे साथ हमारे फेसबुक पेज और हेलो के राइट टिक वाले ऑफिसियल अकाउंट को फॉलो करके भी जुड़ सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
The talk of the launch of Huawei Nova 7i smartphone was being revealed for quite some time. It is now being told that the company can launch this smartphone on February 14 during the event in Malaysia. The Huawei Nova 7i handset will be an upgrade version of Huawei Nova 6 SE.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X