Home
News

Huawei ने स्मार्टफोन पर दिया खास क्रिसमस ऑफर

क्रिसमस काफी नजदीक आ गया है। सभी लोग क्रिसमस की तैयारी कर रहे हैं। उसी तरह भारत में भी कई ई-कॉमर्स साइट्स भी क्रिसमस के मौके पर अपने प्लैटफॉर्म में सेल का आयोजन कर रहीं हैं। बता दें, अमेजन भी इस दौड़ में शामिल है। उसी तरह हुवावे कंपनी ने अमेजन इंडिया में Christmas Carnival का आयोजन कर दिया है। जिसके दौरान कंपनी अपने ग्राहकों को कुछ पॉप्युलर स्मार्टफोन में बंपर डिस्काउंट दे रही है। हुवावे के इस Christmas Carnival दौरान Nova 3, Nova 3i, P20 Lite, और P20 Pro पर शानदार डिस्काउंट दिया जा रहा है। चलिए बात करते हैं इन्हीं खास डिस्काउंट्स के बारें में..

Huawei ने स्मार्टफोन पर दिया खास क्रिसमस ऑफर

Huawei P20 Pro

Huawei P20 Pro को भारत में 64,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। जिसे डिस्काउंट के बाद 59,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। यह कंपनी का पहला डिवाइस है जिसके बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप था। उतना ही नहीं यूजर्स को स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर 3,000 रुपये का एक्सट्रा ऑफ दिया जा रहा है। साथ ही साथ फोन पर नो कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है।

Huawei P20 Lite

Huawei P20 Lite में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। जिसका एक सेंसर 16 मेगापिक्सल और दूसरा सेंसर 2मेगापिक्सल का है। फोन के फ्रंट में 16मेगापिक्सल+24मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप है। फोन को 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, एक्सचेंज पर 1,000 रुपये का बेनिफिट दिया जा रहा है।

Huawei Nova 3i

स्मार्टफोन की रिटेल कीमत 23,999 रुपये है लेकिन इसे सेल के दौरान 20,999 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं, एक्सचेंज पर 1,000 रुपये का बेनिफिट मिल रहा है।

Huawei Nova 3

Huawei Nova 3 स्मार्टफोन प्रीमियम मिड रेंज फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। जिसे 34,999 रुपये में खरीदा जा सकता हैं। वहीं, एक्सचेंज पर 3,000 रुपये का एक्सट्रा बेनिफिट दिया जा रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Huawei Company has organized Christmas Carnival in Amazon India. During which the company is offering bumper discounts to its customers in some popular smartphones. Giving a great discount on Nova 3, Nova 3i, P20 Lite, and P20 Pro during this Christmas Carnival of Huvaway.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X