Home
News

16MP कैमरा के साथ Huawei P20 Lite लॉन्च, जानें कीमत

By Neha Kashyap

हुवावे ने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन हुवावे पी20 लाइट लॉन्च कर दिया है। दरअसल इस फोन की लॉन्च डेट को लेकर कई खबरे आती रही हैं, जिनके बाद ये पॉलेंड में कंपनी की कंज़्यूमर वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है। कहा जा रहा है कि ये फोन कई ई-कॉमर्स साइट पर प्री ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।

कंपनी इस फोन को आधिकारिक तौर पर 27 मार्च को पेरिस में लॉन्च करने के लिए तैयार है। आधिकारिक वेबसाइट में लिस्टिंग के बाद हुवावे पी20 लाइट के सभी फीचर्स सामने आ चुके हैं। आइए जानत हैं इस फोन के सभी फीचर्स और कीमत के बारे में।

16MP कैमरा के साथ Huawei P20 Lite लॉन्च, जानें कीमत

हुवावे P20 लाइट में 5.84 इंच का फुल-एचडी+ डिसप्ले होगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल है। ये डिसप्ले फुलव्यू के साथ आएगा, जिसका ऑस्पेक्ट रेश्यो 19:9 होगा। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जो 16 मेगापिक्सल प्रायमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा के साथ आता है।

इस फोन में फ्रंट कैमरा भी दिया है, जिसका इस्तेमाल वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के अलावा फोन को अनलॉक करने के काम भी आता है। जी हां, हुवावे ने अपने इस फोन को फेस रिकॉग्नाइजेशन फीचर के साथ पेश किया है।

हुवावे के इस फोन में हाईसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर होगा। ये फोन एंड्रॉयड ओरियो बेस्ड कंपनी के ओएस एएमयूआई 8.0 पर रन करेगा। मल्टीटास्किंग के लिए ये फोन 4 जीबी रैम के साथ आएगा। इंटरनल स्टोरेज की बात करें, तो इस फोन में 64 जीबी स्टोरेज होगा, जिसे बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Secret Instagram tips (HINDI)

हुवावे पी20 लाइट में बैटरी बैकअप के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। है। कंपनी ने इस फोन को ब्लैक, ब्लू और पिंक कलर वेरिएंट में पेश किया है। बता दें कि अलग-अलग वेबसाइट पर हुवावे पी20 लाइट अलग-अलग कीमत के साथ लिस्ट किया गया है।

पॉलैंड की लिस्टिंग में ये फोन 28,300 रुपए में लिस्ट है, वहीं चेक गणराज्य की वेबसाइट एचएन ने बताया है कि ये फोन 30,300 रुपए में प्री ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Huawei has listed the P20 Lite on its consumer website in Poland, and linked to to e-commerce sites where it is up for pre-order.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X