Home
News

5000 रुपए डिस्काउंट के साथ Huawei P20 Pro व P20 Lite की ओपन सेल शुरू

By Neha Kashyap

हुवावे के पॉपुलर हैंडसेट Huawei P20 Pro और Huawe P20 Lite की बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया पर शुरू हो चुकी है।

भारत में दोनों ही हैंडसेट आज ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। हुवावे ने इन दोनों स्मार्टफोन को पिछले महीने 24 अप्रैल को लॉन्च किया था।

लॉन्च के बाद ये फोन एक्सक्लूसिवली अमेजन इंडिया पर सिर्फ प्राइम मेंबर्स के लिए उपलब्ध हुए थे। गुरुवार से Huawei P20 Pro व P20 Lite की ओपन सेल अमेजन इंडिया पर शुरू हो चुकी है।

5000 रुपए डिस्काउंट के साथ Huawei P20 Pro व P20 Lite की ओपन सेल शुरू

Huawei P20 Pro व P20 Lite की कीमत-

Huawei P20 Pro व P20 Lite की कीमत-

हुवावे पी20 प्रो को भारत में 64,999 रुपए में पेश किया गया है। यानी ये फोन एक हाई रेंज स्मार्टफोन है। वहीं, इसका लाइट वेरिएंट हुवावे पी20 लाइट 19,999 रुपए में लॉन्च किया गया है, जिसे मिड रेंज स्मार्टफोन कहा जा सकता है।

Huawei P20 Pro और Huawe P20 Lite पर लॉन्च ऑफर-

Huawei P20 Pro और Huawe P20 Lite पर लॉन्च ऑफर-

हुवावे के इन दोनों स्मार्टफोन पर लॉन्च ऑफर की बात करें, तो अमेजन ने इन दोनों स्मार्टफोन के लिए एक्सिस बैंक के साथ हाथ मिलाया है। अमेजन इंडिया से हुवावे P20 प्रो स्मार्टफोन को एक्सिस बैंक क्रेडिट व डेबिट कार्ड से खरीदने पर 5000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, हुवावे P20 लाइट को खरीदने पर यूजर्स को 1500 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

लिमिटेड टाइम पीरियड ऑफर-

लिमिटेड टाइम पीरियड ऑफर-

बता दें कि अमेजन इंडिया पर ये ऑफर सिर्फ 2 से 7 मई तक ही चलेगा और एक कार्ड से एक ही स्मार्टफोन खरीदा जा सकता है। इसके अलावा वोडाफोन इन स्मार्टफोन को खरीदने पर यूजर्स को 100 जीबी फ्री इंटरनेट डेटा दे रहा है। अमेजन इन दोनों स्मार्टफोन को नो कॉस्ट ऑन ईएमआई पर बेच रहा है। साथ ही एक्सचेंज ऑफर में कंपनी 6000 रुपए डिस्काउंट के साथ इन दोनों स्मार्टफोन को बेच रही है।

हुवावे P20 प्रो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-

हुवावे P20 प्रो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-

इस फोन को हुवावे P20 सीरिज का स्टार फोन कहा जा सकता है। शुरुआत करते हैं इस फोन के खास फीचर कैमरा से। जैसा कि हम पहले बता चुके हैं कि कंपनी ने इस फोन में तीन रियर कैमरा दिए हैं, जो लो लाइट में भी डीएसएएलआर क्वालिटी की इमेज कैप्चर कर सकते हैं। इसमें 40 मेगापिक्सल का RGB सेंसर, 20 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और 8 मेगापिक्सल का 3X टेलीफोटो सेंसर दिया है। इसका रियर कैमरा इंटेलीजेंट मोशन डिटेक्शन और इंस्टेंट फोकस सिस्टम के साथ आता है। इस फोन का कैमरा सुपर स्लो मोशन में 960 फ्रेम पर सेकेंड की रफ्तार से इमेज कैप्चर कर सकता है। इस फोन का कैमरा EIS और OIS क्षमता के साथ आता है। फ्रंट कैमरा की बात करें, तो ये भी 24 मेगापिक्सल का है, जो अंधेरे में भी शानदार सेल्फी क्लिक कर सकता है। हुवावे के इस स्टार फोन में 6.1 इंच का ओलेड फुल व्यू डिस्प्ले दिया है। फोन में किरिन 970 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम दी गई है। इंटरनल स्टोरेज की बात करें, तो ये 128 जीबी का है, जिसे बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है, जो सुपर चार्ज सपोर्ट के साथ आती है। धूल और पानी से सुरक्षित रखने के लिए कंपनी ने इस फोन को IP67 सर्टिफिकेशन के साथ पेश किया गया है।

Amazon Echo Spot first look - GIZBOT HINDI
हुवावे P20 लाइट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-

हुवावे P20 लाइट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-

हुवावे P20 के लाइट वेरिएंट की बात करें, तो इसमें 5.84 इंच का फुल एचडी प्लस डिसप्ले दिया है, जो 1,080×2,280 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। इस फोन का डिसप्ले भी फुल विजन क्षमता के साथ आता है। इसका ऑस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। ये फोन फेस अनलॉक फीचर के साथ आता है। इस फोन में ऐज टू ऐज डिसप्ले और फोन के फ्रंट टॉप में नोच दिया है। प्रोसेसर की बात करें, तो हुवावे के इस फोन में हाई सिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर है। रैम की बात करें, तो कंपनी ने इस फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दिया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। हुवावे P20 लाइट में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा दिया है, जो 16 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के लेंस के साथ आता है। सॉफ्टवेयर की बात करें, तो ये फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉइड ओरिया 8.0 पर चलता है। इस फोन में 3,000mAh की बैटरी दी गई है। कहां और किस कीमत पर मिलेंगे हुवावे P20 प्रो और हुवावे P20 लाइट- हुवावे पी20 प्रो को भारत में 64,999 रुपए में पेश किया गया है। यानी ये फोन एक हाई रेंज स्मार्टफोन है। वहीं, इसका लाइट वेरिएंट हुवावे पी20 लाइट 19,999 रुपए में लॉन्च किया गया है। अगर आप इन स्मार्टफोन को खरीदने का सोच रहे हैं, तो बता दें कि 3 मई से ये दोनों फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Huawei's premium flagship smartphone, the P20 Pro, and the mid-range P20 Lite exclusively available on Amazon India in open sale.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X