Home
News

Huawei Watch GT हुआ लॉन्च, जानिए स्मार्ट फीचर और कीमत

हुवावे कंपनी एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन पेश करने के लिए लगातार मेहनत करती रहती है। हालांकि कंपनी अपने स्मार्टफोन्स के अलावा भी बाकी डिवाइस पर काम कर रही है। बता दें, इसी के चलते हुवावे इंडिया ने मंगलवार को भारत में अपनी लेटस्ट स्मार्टवॉच Huawei Watch GT को लॉन्च कर दिया है।

Huawei Watch GT हुआ लॉन्च, जानिए स्मार्ट फीचर और कीमत

अगर आप इस वॉच को खरीदना चाहते हैं तो इसे ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया और हुवावे की ऑफिसियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इतना ही नहीं, कंपनी ने अपनी वॉच के साथ दो और वियरेबल डिवाइस Huawei Band 3 Pro और Huawei Band 3e को भी पेश किया है।

कीमत, ऑफर्स और उपलब्धता

हुवावे कंपनी अपनी नई Huawei Watch GT को अमेजन इंडिया पर मार्च 19 से बिक्री पर उपलब्ध कराएगी। इस स्मार्टवॉच को दो वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। बता दें, वॉच के क्लासिक एडिसन को 16,990 रुपये की कीमत तो वहीं स्पोर्टस एडिसन को 15,990 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। बता दें, कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए एक ऑफर पर पेश किया है। जिसके चलते स्मार्टफोन खरीदने वाले कस्टमर्स को 2,999 रुपये की कीमत वाली Huawei Sports BT AM61 फ्री में दी जा रही है।

बता दें, HUAWEI Band 3 Pro की सेल 26 मार्च से शुरू होगी जिसकी कीमत 4, 699 रुपये है। इस बैंड को ऑबसिडिएन ब्लैक और स्पेस ब्लू कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। उसी तरह कंपनी अपने HUAWEI Band 3e को 19 मार्च से सेल पर उपलब्ध कराएगी। इस बैंड की कीमत 1,699 रुपये है। वहीं, इस बैंड को पिंक और ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

Huawei Watch GT स्पेसिफिकेशन

Huawei Watch GT वॉच की बात करें तो कंपनी ने इसे काफी यूनिक डिजाइन के साथ लॉन्च किया है। वॉच में 1.39-इंच की 454×254 एमोलेड हाई रिजॉल्यूशन डिस्प्ले दी गई है। बता दें, स्मार्ट वॉच की बॉडी ड्यूल-क्राउन डिजाइन के साथ स्टेनलेस स्टील, सेरामिक बेजल से लैस है। वॉच में ड्यूल-कलर सिलिकोन बैंड और एलिगेंट लेदर-रबर बैंड के साथ आता है। फीचर्स की बात करें तो वॉच में GPS, GLONASS और GALILEO जैसे फीचर दिए गए हैं। वही, इसमें TruSeenTM 3.0 हार्ट रेट मॉनिटरिंग टेक्नोलॉजी दी गई है।

Huawei Band 3 Pro, Huawei Band 3e स्पेसिफिकेशन

Huawei Band 3 Pro एक स्पोर्ट्स Wristband है। यह बैंड फुल टच स्क्रीन के साथ आता है। हुवावे बैंड सिंपल हेल्थ मॉनिटरिंग फंक्शन के साथ पेश किया गया है। इस बैंड में भी TruSeenTM 3.0 टेक्नोलॉजी दी गई है। जो सोने के समय को ट्रैक कर सकती है। Huawei Band 3 Pro को 0.95-इंच की एचडी ऐमोलेड कलर टच स्क्रीन के साथ पेश किया गया है। बैंड को स्वाइप करते ही यूजर्स को कई सारे ऑप्शन दिए गए हैं। वहीं, स्क्रीन पर टैप करके मेन स्क्रीन पर आया जा सकता है।

Huawei Band 3e की बात करें तो फिटनेस बेंड में 0.5 इंच की मोनोक्रोम OLED डिस्प्ले दी गई है। बैंड में सॉफ्ट सिलिकॉन स्ट्रेप दिया गया है। फीचर्स की बात करें तो फिटनेट बेंड में Bluetooth 4.2, GPS, 5 ATM वारट रजिस्टेंस, प्रोफेशनल रनिंग कोच गाइड और ट्रेडमिल रनिंग के लिए एडवांस मोशन सेंसर जैसे काफी सारे फीचर्स दिए गए हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Huawei India launched its latest Smartwatch Huawei Watch GT in India on Tuesday. If you want to buy this watch, then it can be purchased from the e-commerce site official website of Amazon India and Huawei. The company has also launched two more different device Huawei Band 3 Pro and Huawei Band 3e.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X