Home
News

हुवावे ने लॉन्च किया पॉकेट फ्रेंडली फोन Y6

हुवावे का नया स्मार्टफोन Y6 लॉन्च हो गया है, फोन में है खास 13मेगापिक्सल का रियर कैमरा।

By Agrahi

हुवावे ने अपनी वाई सीरीज में एक नया स्मार्टफोन जोड़ दिया है। कंपनी ने इस साल पहले ही Y3 और Y7 स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। अब हुवावे का नया Y6 स्मार्टफोन भी लॉन्च हो चुका है। यह स्मार्टफोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो पर काम करता है। इस स्मार्टफोन की सबसे खास बात है फोन का 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा।

हुवावे ने लॉन्च किया पॉकेट फ्रेंडली फोन Y6

हुवावे के इस स्मार्टफोन को पूरी तरह से नया फोन भी नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि यह कंपनी के करीब दो साल पहले लॉन्च हुए Y6 का अपग्रेडेड वर्जन है। इसे देखकर लगता है कि कंपनी अपने पुराने स्मार्टफोन में कुछ इम्प्रूवमेंट करना चाहती है।

हालाँकि हुवावे के इस स्मार्टफोन Y6 में कुछ बेहद खास चेंज नहीं है, ऐसा इसलिए भी है क्योंकि कंपनी इसे बजट फ्रेंडली फोन बनाना चाहती है। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। चलिए तब तक जान लेते हैं फोन के फीचर्स-

डिस्प्ले, सॉफ्टवेयर

डिस्प्ले, सॉफ्टवेयर

नए Y6 में 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। हुवावे के इस फोन में 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम है।

प्रोसेसर और रैम

प्रोसेसर और रैम

स्मार्टफोन में 1.4GHz क्वाड कोर मीडियाटेक एमटी6737टी प्रोसेसर है। इसके साथ ही यह फोन 2जीबी की रैम और 16जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट है।

कैमरा और सॉफ्टवेयर

कैमरा और सॉफ्टवेयर

कैमरा फोन का शानदार है, इसमें 13मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जिसमें डूअल एलईडी फ़्लैश है। फ्रंट में 5मेगापिक्सल का कैमरा है, इसके साथ भी फ़्लैश सपोर्ट है।

कनेक्टिविटी और बैटरी

कनेक्टिविटी और बैटरी

हुवावे का यह फोन 3000mAh बैटरी के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी सपोर्ट है। फोन में ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस जैसे फीचर्स हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Huawei Y6 (2017) with 13-megapixel, 3000mAh battery launched. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X