Home
News

Samsung Galaxy Z Flip 3 की कीमत में भारी कटौती; नई कीमत जान कर देंगे आर्डर

Samsung Galaxy Z Flip 3 की कीमत में भारी कटौती

अगर आप काफी समय से फोल्डेबल स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो अब आपके लिए सुनहरा मौका है। सैमसंग का फोल्डेबल स्मार्टफोन काफी सस्ता हो गया है। कंपनी ने पिछले लॉन्च हुए Samsung Galaxy Flip 3 की कीमत में भारी कटौती की है।

Samsung Galaxy Z Flip 3 की नई कीमत और ऑफर

पिछले साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy Z Flip 3 की कीमत में भारी कटौती की गई है। इसकी कीमत में 25,000 रुपये की कमी की गई है। Samsung Galaxy Z Flip 3 के दोनों वेरिएंट की कीमत में कटौती की गई है। इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत पहले 84,999 रुपये थी। जबकि अब कीमत में कटौती के बाद इस फोन को 59,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

25,000 रुपये की की गई कटौती

8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 63,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। नई कीमत सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट पर दिखाई दे रही है। ग्राहक Samsung Galaxy Z Flip 3 को क्रीम, लैवेंडर और फैंटम ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इसके अलावा कंपनी इस पर कई ऑफर्स भी दे रही है।

मिल रहा एक्स्ट्रा डिस्काउंट

Samsung Galaxy Z Flip 3 खरीदने वाले ग्राहक फ्रीस्टाइल प्रोजेक्टर को महज 13,900 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा Samsung Shop ऐप पर भी खरीदारों को 2,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही खरीदारों को वायरलेस चार्जर की जोड़ी 499 रुपये में ही दी जाएगी।

सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 3 की स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy Z Flip 3 की कवर स्क्रीन 1.9-इंच की है। यह सुपर एमोलेड पैनल है। अनफोल्ड करने पर इसमें 6.7-इंच की FHD+ डायनामिक AMOLED मेन स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है। फोन के पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है।

इसका मेन कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर है। फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस फोन में 3300mAh की बैटरी दी गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The price of Samsung Galaxy Z Flip 3, which was launched last year, has been cut drastically. Its price has come down by Rs 25,000. The price of both the variants of Samsung Galaxy Z Flip 3 has been cut.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X