Google Pixel 9 Pro पर 20,000 रुपये की तगड़ी छूट, Pixel 10 सीरीज लॉन्च से पहले मौका
Google Pixel 10 सीरीज का लॉन्च कल यानी 20 अगस्त 2025 को होने वाला है। इस सीरीज में चार डिवाइस लॉन्च होंगे, जो कि Google Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold हैं। इस बीच Flipkart पर Google Pixel 9 Pro की कीमत में बड़ी कटौती देखने को मिली है।
नए पिक्सल फोन आने से पहले पुराने पिक्सल 9 प्रो को हजारों रुपये की बचत के साथ खरीदा जा सकता है।
आइए जानते हैं डील और इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।

Google Pixel 9 Pro पर Flipkart डील
Google Pixel 9 Pro का 16GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट Flipkart पर अब 89,999 रुपये में उपलब्ध है। इसकी असली कीमत 1,09,999 रुपये है यानी पूरे 20,000 रुपये की बचत हो रही है। वहीं, अगर आप Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते हैं तो आपको हर स्टेटमेंट क्वार्टर में 4,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नो-कॉस्ट EMI जैसे कई ऑफर्स भी मिल रहे हैं।
Google Pixel 9 Pro के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Google Pixel 9 Pro में 6.3 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। यह स्मार्टफोन Google Tensor G4 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 16GB RAM के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन Android 14 पर चलता है और इसमें 7 मेजर Android अपग्रेड्स का सपोर्ट मिलेगा।
कैमरे की बात करें तो Google Pixel 9 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर (OIS सपोर्ट के साथ), 48MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर और 48MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस (128-डिग्री FOV के साथ) शामिल है।
वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 42MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 4700mAh की बैटरी है, जो 27W वायर्ड चार्जिंग, 21W वायरलेस Pixel Stand और 12W वायरलेस Qi चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Google Pixel 9 Pro: खरीदें या नहीं?
कल लॉन्च होने वाले Google Pixel 10 Pro की वजह से यूजर्स के मन में थोड़ा कंफ्यूजन हो सकता है। हालांकि, Pixel 9 Pro और Pixel 10 Pro के बीच केवल बैटरी और प्रोसेसर को लेकर फर्क देखने को मिलेगा।
अगर आप प्रोसेसर अपग्रेड के पीछे नहीं हैं, तो Google Pixel 9 Pro अभी भी आपके लिए एक बेहतरीन डील साबित हो सकता है। साथ ही इसकी कीमत भी काफी कम है।


Click it and Unblock the Notifications







