Home
News

iPhone 15 पर छप्परफाड़ डिस्काउंट, कीमत हुई हजारों रुपये कम; दीवाली रोशन करेगी ये डील

अगर आप नया iPhone लेने की सोच रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए शानदार साबित हो सकता है। Amazon पर इस समय iPhone 13 और iPhone 15 दोनों ही लगभग एक जैसी कीमत पर मिल रहे हैं। यह ऑफर लोगों को बेहतर परफॉर्मेंस वाला iPhone खरीदने का बेहतरीन मौका दे रहा है- वह भी बिना जेब ढीली किए।

यह डील आपकी दीवाली रोशन कर सकती है। यह आईफोन मॉडल अब भी उन यूजर्स के लिए बेस्ट डील हो सकता है, जिन्हें पहली बार आईफोन खरीदना है।

iPhone 15 पर छप्परफाड़ डिस्काउंट, कीमत हुई हजारों रुपये कम

Amazon पर गजब की डील

अमेजन पर iPhone 13 (128GB) वेरिएंट की कीमत ₹43,900 रखी गई है, जो ब्लैक और ब्लू कलर में उपलब्ध है। वहीं iPhone 15 (128GB) मॉडल सिर्फ ₹47,999 में मिल रहा है। यानी दोनों के बीच सिर्फ ₹4,099 का अंतर है।

तकनीकी रूप से देखा जाए तो iPhone 15, iPhone 13 से कहीं बेहतर मॉडल है। इसमें ज्यादा तेज प्रोसेसर, अपग्रेडेड कैमरा सेटअप, बड़ी बैटरी और मॉडर्न डिजाइन मिलता है। सबसे बड़ी बात iPhone 15 में अब USB Type-C पोर्ट है, जिससे इसे किसी भी Android चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। यह सुविधा iPhone 13 में नहीं है, क्योंकि वह अभी भी Lightning पोर्ट पर बेस्ड है।

सीमित है मौका

अमेजन पर iPhone 15 की असल कीमत ₹59,900 है, लेकिन कंपनी दीवाली सेल में इस पर ₹11,901 का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है। वहीं Apple ने iPhone 13 को अब बंद कर दिया है, लेकिन इसकी कीमत अभी भी ₹43,000 से ऊपर है, जो चार साल पुराने मॉडल के हिसाब से थोड़ा ज्यादा मानी जा रही है।

हालांकि, जिनका बजट सख्त है, उनके लिए यह डील आकर्षक हो सकती है क्योंकि सिर्फ कुछ हजार रुपये और जोड़कर वे नया iPhone 15 ले सकते हैं।

फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि यह ऑफर कब तक चलेगा, लेकिन माना जा रहा है कि यह अमेजन की चल रही दीवाली सेल का हिस्सा है, जो लगभग एक महीने तक जारी रहती है। यानी, यह डील आने वाले कुछ हफ्तों तक उपलब्ध रह सकती है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X