Apple ने सेल का किया ऐलान, MacBook, iPad और AirPods पर बंपर छूट
Apple Back to School Sale 2024 Offer: अगर आप भी एप्पल (Apple) लवर हैं, तो ये खबर आपका दिन बना सकती है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है।
इस वक्त आप MacBook, iPad और AirPods को कीमत से भारी भरकम छूट के साथ अपने घर ला सकते हैं। कैसे , तो चलिए आपको आगे इसके बारे में सभी डिटेल्स बताते हैं।

दरअसल, ब्रांड ने Apple Back to School सेल का ऐलान किया है। जिसके तहत ग्राहकों को MacBook और iPad सहित AirPods पर बंपर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
कंपनी इस सेल में कई डील्स भी अपने कस्टमर्स को ऑफर कर रही है, जिससे कि, हजारों तक की बचत की जा सकती है। एप्पल ने इस सेल में मिलने वाले सभी ऑफर्स की डिटेल्स को अपनी आफिशियल वेबसाइट पर शेयर किया है।

ऐसे में आप भी एप्पल के आधिकारिक साइट पर जाकर इन ऑफर्स को एक्सेस कर सकते हैं। साथ ही बड़ी बचत के साथ अपनी जरूरत की चीजों को कीमत से कम दाम में खरीद सकते हैं।
इन एप्पल प्रोडक्ट्स पर मिल रहा बंपर ऑफर- इस सेल के तहत ग्राहकों को iMac, Macbook Air और MacBook Pro पर भारी छूट ऑफर किया जा रहा है। इसके साथ ही अगर कस्टमंर्स AirPods 3, AirPods Pro 2, AirPods Max को जब कार्ट में ऐड करेंगे तो आपको ये ऑफर्स ऑटोमेटिक अप्लाई हो जाएंगे।

वहीं जो यूजर्स Mac के साथ सेलेक्टेड एयरपोड्स खरीदते हैं, तो वह 19,900 रुपये तक का डिस्काउंट लाभ ले सकेंगे। इसके अलावा आप iPad Pro M4 के साथ Apple Pencil Pro या फिर Apple USB-C Pencil को 11, 900 रुपये तक के डिस्काउंट लाभ के साथ ले सकेंगे।
Mac Mini ग्राहकों को AirPods 2, AirPods 3 या AirPods Pro 2 साथ में खरीदना होगा। लेकिन वह कम डिस्काउंट मिलेगी। आपको बता दें, कंपनी इन दोनों प्रोडक्ट्स पर 12,900 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
ऐसे में यह सेल उन लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है, जो कम दाम में एप्पल का प्रोडक्ट खरीदने का सोच रहे हैं। साथ ही उन लोगों के लिए भी जो एप्पल काफी समय से एप्पल का आईमैक या फिर आईपैड खरीदने का प्लान कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications








