Home
News

WhatsApp चैट करने से पत्नी ने किया मना तो पति ने कर ली आत्महत्या

आजकल सोशल मीडिया पर लोगों को जितनी सुविधाएं मिलती हैं उतनी ही परेशानियों और खतरों का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में कई बार हमें कुछ अजीबों-गरीब घटनाएं देखने को मिलती है। इस बार ऐसी ही एक घटना सिकंदराबाद के पूर्व मारेड्डपल्ली इलाके से सामने आई है। इस इलाके में रहने वाला एक 27 वर्षीय एक युवक शिव कुमार ने अपनी पत्नी के बार-बार धमकाने से परेशान होकर आत्महत्या कर ली।

WhatsApp चैट करने से पत्नी ने किया मना तो पति ने कर ली आत्महत्या

WhatsApp की वजह से गई जान

अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें सोशल मीडिया का क्या रोल है। जी हां इसमें सोशल मीडिया का बड़ा रोल है और असल में सोशल मीडिया की वजह से युवक को आत्महत्या करनी पड़ गई। दरअसल उस युवक की पत्नी उसे व्हाट्सएप पर किसी महिला दोस्त से चैटिंग ना करने को कह रही थी।

युवक-युवती ने की आत्महत्या

पुलिस ने बताया कि शिव कुमार ने शनिवार की रात को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद जैसे ही ये खबर उसकी महिला दोस्त सी वेन्नला को मिली तो उसने भी शनिवार रात ही जहर खा लिया। जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

शिव के बारे में मिली जानकारी के अनुसार वह एक इलेक्ट्रीशियन था। उसकी शादी इसी साल 15 अगस्त को हुई थी। शादी के बाद से पति-पत्नी में अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। शिव की पत्नी को व्हाट्सऐप पर दूसरी लड़की के साथ चैट करना बिल्कुल पसंद नहीं था, जिसकी वजह से वो अपने पति को बार-बार डांटती धमकाती थी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Due to social media, the youth had to commit suicide. In fact, the young man's wife was asking him not to chat with a female friend at Whatatsapp. In fact, 27-year-old deceased youth used to chatting on his own with a 19-year-old female friend. Because of which the young man's wife used to be anxious and repeatedly asked for not chatting.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X