Home
News

Tik Tok में वीडियो बनाने की वजह से पति ने पत्नी की करदी हत्या

टिकटॉक का जादू भारत समेत पूरी दुनिया पर काफी छाया हुआ है। इसकी वजह काफी सारी घटनाएं भी सुनने को मिल रही है। अब एक बार फिर ऐसी ही घटना सामने आई है। आंध्र-प्रदेश के विजयवाड़ा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए मार दिया क्योंकि वो टिकटॉक पर वीडियो बनाती थी। जी हां आपने सही पढ़ा कि एक व्यक्ति ने टिकटॉक पर वीडियो बनाने की वजह से अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

Tik Tok में वीडियो बनाने की वजह से पति ने पत्नी की करदी हत्या

पहला आत्महत्या करार करने की कोशिश

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद बताया कि पहले उन्हें ये मामला आत्महत्या का लगा था लेकिन बाद में छानबीन और तहकीकात करने के बाद सच सामने आया कि वो आत्महत्या नहीं मर्डर यानि हत्या थी। आरोपी का नाम छिन्नापछू साहब है। वो पेशे से दर्जी है। उसकी पत्नी का नाम फातिमा था। 27 अक्टूबर को उसके घर में फातिमा यानि उसकी पत्नी की लाश घर के फंदे में लटकी हुई मिली थी। उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस को बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि फातिमा की मौत सुसाइड करने से नहीं बल्कि किसी भारी सामान से चोट लगने के कारण हुई थी। इसके बाद पुलिस को शक हुआ और पुलिस ने कार्यवाई शुरू की। आखिर में पुलिस को पता चला कि फातिम को उसके ही पति ने जान से मारकर लटका दिया था।

टिकटॉक वीडियो बनाने पर होती थी लड़ाई

पुलिस की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी से काफी सख़्ती से पूछताछ की। जिसमें आरोपी ने कबूल किया कि उसने ने अपनी पत्नी फातिम का क़त्ल किया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वो अपन पत्नी के टिकटॉक वीडियो बनाने से परेशान था। टिकटॉक वीडियो बनाने की वजह से उन दोनों का काफी झगड़ा भी होता था। इस वजह से जब फातिमा ने टिकटॉक ना बनाने की बात नहीं मानी तो छिन्नापछू ने उसे मार दिया।

टिकटॉक भी चलाएं, रिश्ते भी निभाएं

आपको बता दें कि टिकटॉक काफी पॉपुलर ऐप है। टिकटॉक पर लगातार लोगों की रूचि बढ़ती जा रही है। ऐसे में लोग अपनी वीडियो बनाकर इसपर अपलोड करते हैं ताकि वो भी पॉपुलर हो जाएं। हालांकि कुछ लोग इस पर पोर्न और अश्लीलता फैलाने और फैलवाने की भी कोशिश करते, जिसकी वजह से बच्चों और टीनएजेर्स पर काफी बुरा असर पड़ता है। लेकिन फिर भी हर किसी की अपनी इच्छा होती है और कोई किसी को किसी भी चीज के लिए मना नहीं कर सकता। लिहाजा टिकटॉक पर वीडियो बनाकर डालना भी हर किसी का अपना निजी अधिकार है और कोई इसके लिए किसी को मार नहीं सकता है।

वहीं दूसरी तरह टिकटॉक जैसी वीडियो बनाने या सोशल मीडिया की ऐसी कोई भी गतिविधि करने की वजह से लोगों को अपने पारिवारिक या परिवार के सदस्यों से मनमुाव या दूरिया नहीं बढ़ानी चाहिए। इसका ख्याल रखते हुए लोगों को सोशल मीडिया प्लेटफॉ्र्म का इस्तेमाल करना चाहिए। आपको बता दें कि टिकटॉक कंपनी ने अपनी लोकप्रियता को और बढ़ाने के लिए अपना एक स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किया है। इसके बारे में हमने आपको बताया था। आप टिकटॉक स्मार्टफोन की इस लिंक को क्लिक करके उसके बारे में पढ़ सकते हैं। इस स्मार्टफोन को बहुत जल्द ही इंडिया में भी लॉन्च किया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
The magic of Tiktok has overshadowed the entire world including India. Due to this many incidents are also being heard. Now once again a similar incident has come to light. In Vijayawada, Andhra Pradesh, a man killed his wife simply because she used to make videos on Ticketock. Yes, you read right that a man killed his wife because of making a video on Tiktok.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X