Home
News

मैं ग्रेज्‍यूएशन कर रहा हूं कौन सा फोन लूं ?

मैं ग्रेज्‍यूएशन कर रहा हूं कौन सा फोन लूं ?

प्रश्‍न- क्‍या एंड्रॉएड बेस फोन जावा बेस स्‍मार्टफोन से ज्‍यादा बेहतर होतें हैं?

स्‍वाति मिश्रा, लखनऊ

जवाब- अगर आप कम कीमत के जावा फोन से सस्‍ते एंड्रॉएड फोन की तुलना करेंगी तो इसमें कोई शक नहीं एंड्रॉएड फोन ज्‍यादा बेहतर होगा क्‍योंकि एंड्रॉएड प्‍लेटफार्म पर रन करने वाले स्‍मार्टफोन के लिए ढेर सारी एप्‍लीकेशन मौजूद है जो जावा बेस फोन पर नहीं, मगर नोकिया नोकिया की ई सीरीज और आशा सीरीज के फोन जावा बेस है, जो कम कीमत के एंड्रॉएड फोन से बेहतर है। अब आपको कौन सा फोन लेना है ये आपकी जरूरत के ऊपर निर्भर करता है अगर आप ज्‍यादा मल्‍टीमीडिया फीचरों के शौकीन नहीं है तो जावा प्‍लेटफार्म बेहतर विकल्‍प होगा और अगर आप ज्‍यादा गेमिंग, ढेर सारी एप्‍लीकेशन प्रयोग करते हैं तो एंड्रॉएड बेस प्‍लेटफार्म अच्‍छा है।

प्रश्‍न- मै ग्रेज्युएशन कर रहा हूं मेरे लिए कौन सा फोन बेहतर होगा ?

रवि सुजई (बैंगलूरु)

जवाब- रवि जी आप कितने तक का फोन लेना चाहते हें इसके बारे में आपने कुछ नहीं लिखा है, वैसे अगर आप कालेज गोइंग स्‍टूडेंट हैं तो मेरे हिसाब से सैमसंग का चैट, माइक्रोमैक्‍स ए45 सुपरफोन और एलजी ऑप्‍टिमस नेट आपके लिए बेहतर विकल्‍प हैं। अगर आप एंड्रॉएड फोन लेना नहीं चाहते हैं तो फिर नोकिया की ओर अपना रुख कर सकते हैं नोकिया की आशा सीरीज में आपको 303 और 302 पसंद आएंगे।

नोट- अगर आप भी मोबाइल, कंप्‍यूटर या फिर तकनीक से जुड़े सवाल पूंछना चाहते हैं तो हमें [email protected] पर मेल कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X