आईबॉल टाइगर स्मार्टफोन, 6,299 रुपए में मिलेगा 3जी एक्सपीरियंस
आईबॉल ने कम दामों में नया 3जी सपोर्ट एंड्रायड स्मार्टफोन बाजार में लांच किया है। एंडी 4 आईपीएस टाइगर नाम के इस नए फोन को 6,299 रुपए में उतारा गया है। फोन में ड्युल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रायड का जैलीबीन ओएस दिया गया है।
आईपीएस टाइगर में 4 इंच की स्क्रीन दी गई है जो 233 पिक्सल पर इंच सपोर्ट करती है। क्वॉड कोर कार्टेक्स ए78 प्रोसेसर पर रन करने वाली आईपीएस 4 में लगा प्रोसेसर 1.3 गीगाहर्ट स्पीड से रन करता है। 512 एमबी रैम वाले एंडी टाइगर में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा लिड लाइट के साथ लगा हुआ है अगर आप सेल्फी खींचने के शौकीन है तो इसके लिए 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा लगा हुआ है।

कनेक्टीविटी फीचरों पर नजर डालें तो फोन में वाईफाई, 4.0 ब्लूटूथ, माइक्रोयूएसबी, जीपीआरएस, ऐज और 3 जी सपोर्ट दिया गया है। आईबॉल एंडी 4 आईपीएस ऑनलाइन साइट ईबे में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इससे पहले आईबॉल ने एंडी 4 आईपीएस वेलवेट लांच किया था जिसकी कीमत 5,699 रुपए के करीब थी।


Click it and Unblock the Notifications








