आईबॉल ने लांच किया कम कीमत में दमदार एंड्रायड फोन एंडी 3.5
पीसी एसेसरीज बनाने वाली भारतीय कंपनी आईबॉल ने सस्ते स्मार्टफोन की रेंज में नया एंडी 3.5 केकेई एंड्रायड फोन लांच किया है। 3,399 रुपए का एंडी 3.5 मार्केट में मिल रहे सबसे कम कीमत के एंड्रायड फोनों में से एक है। फोन में एंड्रायड 2.3 जिंजरब्रेड ऑपरेटिंग सिस्टम दिया है जो काफी पुराना है साथ में 3.5 इंच की एचवीजिए स्क्रीन के साथ 3.2 मेगापिक्सल ऑटोफोकस रियर कैमरा लगा हुआ है।
फोन में एक साथ दो नेटर्वक का प्रयोग किया जा सकता है, इसके अलावा एंडी 3.5 केकेई में 256 एमबी की रैम और 512 एमबी का इंटरनल मैमोरी स्टोरेज दिया गया है। यूजर माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से फोन की मैमोरी एक्पेंड भी कर सकते है। कनेक्टीविटी फीचरों पर नजर डालें तो एंडी 3.5 केकेई में वाईफाई, ब्लूटूथ, ऐज, जीपीएस की सुविधा दी गई है।

क्यों खरीदें आईबॉल एंडी 3.5 केकेई
सबसे पहले तो इसकी कीमत ही इसे अपनी रेंज में सबसे सस्ता फोन बनाती है, मार्केट में इस कीमत में काफी कम एंड्रायड फोन उपलब्ध है जिनमें से कई तो चाइनीज़ फोन हैं। अगर देखा जाए तो आईबॉल के नए एंडी 3.5 में 3जी सपोर्ट नहीं है और एंड्रायड का पुराना वर्जन दिया गया है, इसके अलावा बाकी सारे स्मार्टफोन के फीचर मौजूद हैं। 3,399 में रुपए में इसके फीचरों को देखते हूए आप ये फोन खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







