आईबॉल ने लांच की ड्युल कनेक्टिंग हाईब्रिड पेन ड्राइव
पीसी ऐसेसरीज की जानीमानी कंपनी आईबॉल ने नई मल्टी परपज़ पेन ड्राइव लांच की है जिसे पीसी के साथ आप अपने स्मार्टफोन में भी कनेक्ट कर सकते हैं। आईबॉल की नई पेन ड्राइव में एक तरफ यूएसबी 2.0 पोर्ट दिया गया है तो दूसरी तरफ माइक्रोयूएसबी कनेक्टर दिया गया है जिससे आप अपने स्मार्टफोन में कनेक्ट करके डेटा ट्रांसफर कर सकते हैं।
पढ़ें: पानी के अंदर फोटोग्राफी करने वालों के लिए 5 बेहतरीन स्मार्टफोन
आईबॉल की नई हाईब्रिड पेन ड्राइव की मदद से आपको लम्बी-लम्बी डेटा केबल कैरी करने की कोई जरूरत नहीं और न हीं अलग से पेन ड्राइव की जरूरत पड़ेगी।

आईबॉल हाइब्रिड पेन ड्राइव का भार केवल 10 ग्राम है, मार्केट में इसे दो अलग अलग मैमोरी वर्जनों में लांच किया गया है पहला 8 जीबी और दूसरा 16 जीबी आप अपनी सुविधा के अनुसार दोनों में से कोई भी वर्जन खरीद सकते हैं। 8 जीबी मैमोरी पेनड्राइव की कीमत 599 रुपए और 16 जीबी मैमोरी मॉडल 799 रुपए में उतारा गया है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications