Home
News

7800mAh बैटरी वाला टैबलेट हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर

By Neha Kashyap

भारतीय इलेक्ट्रॉनिक कंपनी आईबॉल (iBall) ने बुधवार को अपना लेटेस्ट टैबलेट iBall Slide Brace-XJ लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने भारत में अपनी स्लाइड सीरिज का विस्तार करते हुए इस टैबलेट को पेश किया है। iBall Slide Brace-XJ को कंपनी ने बजट कैटेगिरी में पेश किया है।

आईबॉल के इस टैबलेट की कीमत 19,999 रुपए है। कंपनी ने इस लैपटॉप को खास फीचर्स दिए हैं, जिसमें इसकी पॉवरफुल बैटरी भी शामिल है। इस टैबलेट में कंपनी ने 7800mAh की बैटरी दी है। आइए जानते हैं इसके बारी सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

7800mAh बैटरी वाला टैबलेट हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर

आईबॉल स्लाइड ब्रेस-XJ टैबलेट मैटल यूनिबॉडी डिजाइन के साथ आता है। इसमें 10.1-इंच का HD IPS डिस्प्ले दिया गया है। इसका स्क्रीन रिजॉल्यूशन 1280x800 पिक्सल है।

7800mAh की दमदार बैटरी के अलावा इस टैबलेट में 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा की बात करें, तो ये 5 मेगापिक्सल का है। लो लाईट फोटोग्रफी के लिए रियर कैमरा के साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया है।

आईबॉल के इस टैबलेट में माली-T720 GPU के साथ 1.3GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है।

7800mAh बैटरी वाला टैबलेट हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर

माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इस स्टोरेज को 64GB तक बढ़ाया जा सकता है। ये टैबलेट एंड्रॉयड 7.0 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें, तो इसमें 4G VoLTE, वाईफाई, ब्लूटूथ 4.0, USB OTG, माइक्रो HDMI, USB 2.0 और GPS जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। iBall Slide Brace-XJ टैबलेट को कंपनी ने सिर्फ कलर वेरिएंट गोल्ड कॉपर कलर में लॉन्च किया है।

अगर आप इस बजट टैबलेट को खरीदने का सोच रहे हैं, तो बता दें कि लॉन्च के साथ ही ये देशभर में सभी मुख्य रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

 
Best Mobiles in India

English summary
iBall launched its Slide Brace-XJ tablet with 10.1-inch display, 4G VoLTE, 7800mAh battery launched at Rs. 19,999 in india.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X