Home
News

3500mAh बैटरी के साथ iBall स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 8,999 रुपए

By Neha

iBall कंपनी ने भारत में अपने स्मार्टफोन की रेंज बढ़ाते हुए बजट स्मार्टफोन iBall Slide Enzo V8 लॉन्च कर दिया है। आईबॉल के इस फोन की कीमत 8,999 रुपए है और कंपनी ने इस फोन को बजट प्राइस कैटेगिरी में पेश किया है।

इस फोन के खास फीचर्स की बात करें, तो ये फोन 4जी एलटीई और वोल्ट सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन में आईपीएस डिसप्ले दिया है, जो इस फोन की हाईलाइट है। इसके अलावा ये फोन माइक्रोसॉफ्ट के आउटलुक और लिंक्डइन जैसे प्रीइंस्टॉल ऐप के साथ आता है।

3500mAh बैटरी के साथ iBall स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 8,999 रुपए

iBall Slide Enzo V8 में 7 इंच की आईपीएस एचडी डिसप्ले दिया गया है, जिसका पिक्सल रिजॉल्यूशन 1024×600 है। इस फोन में क्वाडकोर चिपसेट दिया है। ये 2जीबी रैम और 16जीबी इंटरनल स्टोरेजके साथ आता है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इस फोन का इंटरनल स्टोरेज 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए आईबॉल के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है, जो लो लाइट फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ आता है। इस फोन में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। अंधेरे में सेल्फी क्लिक करने के लिए इस फोन के फ्रंट कैमरा में भी एलईडी फ्लैश दिया है। इस फोन का फ्रंट कैमरा फेस ब्यूटिफिकेशन, सेल्फ टाइमर और बर्स्ट मोड के साथ आता है, जिससे यूजर्स कंटिन्यू सेल्फी क्लिक कर सके।

पावर बैकअप के लिए आईबॉल स्लाइड एन्ज़ो वी8 में 3500mAh की बैटरी दी है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G एलटीई, वोल्ट, वाईफाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ, माइक्रोयूसबी पोर्ट जैसे फीचर दिए गए हैं। ये फोन यूएसबी ओटीजी सपोर्ट के साथ आता है। ये फोन में एंड्रॉइड 7.0 नॉगट ओएस पर चलता है। हिंदी के अलावा ये फोन 22 स्थानीय भाषाओं को सपोर्ट करता है।

Instagram tricks : इंस्टाग्राम अकाउंट से कैसे हाईड करें टैग की हुई फोटोज?

iBall Slide Enzo V8 की कीमत 8999 रुपए है और इस प्राइस कैटेगिरी की तुलना में ये फोन दमदार फीचर्स के साथ नहीं आता है। आईबॉल के इस फोन के फीचर्स 4,999 रुपए वाले Tenor D में मिल जाएंगे। इस फोन को सभी पॉपुलर ई-कॉमर्स वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
iBall Slide Enzo V8 smartphone india me launch ho gaya hai. iss phone me 7-inch IPS display aur 3500mAh battery di gayi hai.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X