आधार वेरिफिकेशन फीचर के साथ लॉन्च हुआ iBall Slide Imprint 4G टैबलेट
iBall ने भारत में अपने मौजूदा टैबलेट पोर्टफोलियो को विस्तार देते हुए एक नया मॉडल iBall Slide Imprint 4G लॉन्च किया है। यह एक 4जी टैबलेट है, जिसमें आधार वेरिफिकेशन के लिए यूनीक इंटीग्रेटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। आपको बता दें कि इस टैबलेट की सबसे बड़ी विशेषता यहीं है कि यह आधार अधिकृत है।

यह बाकी टेबलेट की तरह साधारण नहीं है बल्कि इसमें इंटीग्रेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है। जिससे किसी भी व्यक्ति की पहचान तक की जा सकती है। इसका मतलब है कि यह टैबलेट सिर्फ डेटा सेव करने में ही नहीं बल्कि और भी कई कार्यों में मददगार रहेगा। iBall का कहना है कि Slide Imprint 4G को बैंक्स, सरकारी ऑफिस, RTOs शिक्षा स्थल, सेल्स ऑटोमेशन और B2B जैसी जगहों पर उपयोग किया जा सकता है, जहां आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य हो।
iBall स्लाइड imprint 4G आधार अॉथेंटिकेशन के लिए STQC सर्टिफाइड है। इस टैबलेट में 7 इंच की आईपीएस डिस्पले है। इसकी डिस्पले का रिजॉल्यूशन 600×1024 पिक्सल है। इस टैबलेट में 64-बिट का 1.3GHz क्वॉड-कोर प्रोसेसर है। इसके अलावा इस टैबलेट में 2 जीबी रैम वाला भी एक वेरिएंट उपलब्ध है। इस टैबलेट में 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा है।
टैबलेट में 64-बिट का 1.3GHz क्वॉड-कोर प्रोसेसर है और इसमें 1 जीबी रैम दी गई है। इसके अलावा इसका एक 2 जीबी रैम वेरिएंट भी उपलब्ध है। टैबलेट में 5 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा भी है। इसके अलावा इसमें 4G LTE, VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n/ac, ब्लूटूथ 4.0, एक माइक्रो यूएसबी पोर्ट और एक स्टैणडर्ड यूएसबी पोर्ट, माइक्रो एचडीएमआई और कास्ट कनेक्टिविटी जैसे ऑप्शन हैं। यह टैबलेट एंड्राइड 7.0 नौगट पर काम करता है।
iBall Slide Imprint 4G में 5000mAh की बैटरी मौजूद है और एक बार चार्ज करने पर यह पूरे एक दिन चल सकती है, लेकिन यह डिवाइस के यूसेज पर भी निर्भर करता है। इसके अलावा इसकी खास बात है कि यह 22 क्षेत्रीय भाषाओं को भी स्पोर्ट करता है। फिलहाल यह डिवाइस ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 18,999 रूपये है।


Click it and Unblock the Notifications








