Home
News

अब ट्विटर के डेटा को आईबीएम करेगी यूज़

By Rahul

अमेरिका की बहुराष्ट्रीय कंपनी आईबीएम और माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने एक समझौता किया है, जिसके तहत ट्विटर के डाटा का उपयोग आईबीएम के क्लाउड एनालिटिक्स प्लेटफार्म के

जरिए कारोबारी समस्याओं को सुलझाने में किया जाएगा। ट्विटर ने एक बयान जारी कर कहा कि कंपनियां अपने निर्णय प्रक्रिया में कुछ विशेष आईबीएम टूल, समाधान और परामर्श सेवाओं के जरिए ट्विटर के आंकड़ों का उपयोग करेंगी।

आईबीएम के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी गिन्नी रोमेट्टी ने कहा, "इस साझेदारी से ग्राहक पूरी तरह नए आंकड़ों के माध्यम से अपने कारोबारी फैसलों में सुधार कर सकेंगे।"आंकड़ोंके लिहाज से देखा जाए तो ट्विटर पर मानवीय सोच का विशाल भंडार मौजूद है।

अब ट्विटर के डेटा को आईबीएम करेगी यूज़

बयान में कहा गया, "ट्विटर की डाटा संबंधी कोशिश तब शुरू हुई जब हमने अपने सार्वजनिक आंकड़ों को विश्लेषण के लिए उपलब्ध करा दिया। तब से सामाजिक आंकड़ों का फैसला लेनेवालों द्वारा उपयोग किए जाने के मामले में काफी प्रगति हुई है। 2013 में डाटा लाइसेंसिंग से ट्विटर को सात करोड़ डॉलर की आय हुई और इस साल की प्रथम तीन तिमाहियों में उसे 10 करोड़ डॉलर की आय हुई है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X