Home
News

ICC T20 World Cup 2024: क्रिकेट लवर मोबाइल और टीवी पर फ्री में देख सकते हैं मैच, यहां मिलेगी पूरी डिटेल

ICC T20 World Cup 2024: ICC T20 World Cup, 2 जून से शुरू हो चुका है, जो कि 29 जून तक चलेगा। यूएसए और वेस्ट इंडीज में हो रहे इस World Cup में 20 टीमों ने हिस्सा लिया है। ICC T20 World Cup 2024 में इस बार कुल 55 मैच होंगे। वहीं टूर्नामेंट का फाइनल 29 जून को ब्रिजटाउन, बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में होगा।

भारत में ICC T20 World Cup 2024 की Disney+Hostar लाइव स्ट्रीमिंग कर रहा है। इतना ही नहीं Disney+Hostar ऐप पर क्रिकेट में रुचि रखने वाले यूजर्स फ्री में इसका लुत्फ उठा सकेंगे। अब आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि World Cup को मोबाइल और टीवी पर फ्री में कैसे देख सकते हैं।

ICC T20 World Cup 2024 को मोबाइल और टीवी पर फ्री में ऐसे देखें

भारत में ICC T20 World Cup 2024 को मोबाइल पर फ्री में कैसे देखें

Star Sports Network और Disney+Hostar के पास वर्तमान में T20 World Cup 2024 के मैचों को प्रसारित करने और स्ट्रीम करने का अधिकार है। यानी की T20 World Cup 2024 के सभी मैचों को आप Disney+Hostar पर देख सकते हैं। इसी के साथ Disney+Hostar का कहना है कि यूजर्स इसके मोबाइल ऐप्लिकेशन की मदद से सभी वर्ल्ड कप मैचों को बिल्कुल मुफ्त में देख सकते हैं। लेकिन अगर आप स्मार्ट टीवी या लैपटॉप जैसी अन्य स्क्रीन पर Disney+Hostar के जरिए वर्ल्ड कप देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको मेंबरशिप की आवश्यकता होगी।

भारत में T20 World Cup 2024 को टीवी पर कहां देखें

भारत में T20 World Cup 2024 को आप Star Sports पर लाइव देख सकते हैं। आपको बता दें कि Star Sports ने अपने विभिन्न चैनलों के माध्यम से मैच का लाइव टेलिकास्ट हिंदी, अंग्रेजी और क्षेत्रीय भाषाओं में करने का अधिकार ले रखा है। यूजर्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सभी मैच Star Sports 1, Star Sports 2 और Star Sports 3 पर भी देख सकते हैं।

ICC T20 World Cup 2024 को मोबाइल और टीवी पर फ्री में ऐसे देखें

वहीं अगर आप Star Sports पर टी20 वर्ल्ड कप देखना चाहते हैं, तो फिर यहां चैनल की कीमत पर भी एक नजर डाल लें। Star Sports चैनल और उनकी कीमत कुछ इस प्रकार है।

Star Sports 1 चैनल की कीमत 22.42 रुपये, Star Sports 1 HD चैनल की कीमत 22.42 रुपये, Star Sports 2 की कीमत 22.42 रुपये, Star Sports 2 HD की कीमत 22.42 रुपये, Star Sports 3 की कीमत 22.42 रुपये, Star Sports 1 Hindi HD की कीमत 22.42 रुपये, Star Sports 2 Hindi HD की कीमत 22.42 रुपये, Star Sports select 1 की कीमत 22.42 रुपये, Star Sports select 1 HD की कीमत 22.42 रुपये, Star Sports 1 Tamil की कीमत 22.42 रुपये, Star Sports 1 Tamil HD की कीमत 22.42 रुपये, Star Sports 1 Telugu की कीमत 22.42 रुपये, Star Sports 1 Telugu HD की कीमत 22.42 रुपये, Star Sport Kannada की कीमत भी 22.42 रुपये है और Star Sports Select 2 HD की कीमत 11.80 रुपये है।

T20 World Cup 2024 का लाइव स्कोर कहां देखें

T20 World Cup 2024 का लाइव स्कोर आप ESPNCricinfo, Cricbuzz और Fancode पर देख सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
ICC T20 World Cup 2024: Cricket lovers can watch matches for free on mobile and TV, get full details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X