ICC T20 World Cup 2024: इन रिचार्ज प्लान्स से Ind vs Pak मैच के मजे को करें दोगुना, यहां जानें डिटेल्स
ICC T20 World Cup 2024: जैसा कि हम सभी जानते हैं कि टी20 विश्व कप की शुरुआत हो चुकी है और कई सारे मैच खेले भी जा चुके हैं। लेकिन अगर किसी मैच का दर्शकों को सबसे ज्यादा इंतजार होता है, वह Ind vs Pak है। सब भले ही कितने ही व्यस्त क्यों ना हो, इस मैच को पूरी शिद्दत के साथ देखा जाता है।
बता दें कि भारत और पाकिस्तान का मैच कल यानी 9 जून 2024 को न्यूयॉर्क में आयोजित होगा। ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि इस मैच को किस साइड से और फ्री में कैसे देख सकते हैं। तो यहां हम Ind vs Pak मैच के फैंस के लिए कुछ रिचार्ज प्लान्स लेकर आए हैं, जिसके इस्तेमाल से आप अपने पंसदीदा मैच का लाइव आनंद उठा सकते हैं।

इन रिचार्ज प्लान्स में मिलेगा Disney+Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन
इस मैच को देखने के लिए आपको अलग से कोई शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। हम आपके लिए कुछ ऐसे रिचार्ज प्लान्स लेकर आए हैं, जिनसे आप Disney+Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं और अपने भारत और पाकिस्तान के मैच को दोगुना दिलचस्प बना सकते हैं।
Jio का 328 रुपये वाला प्लान
Jio का 328 रुपये वाला प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में आपको 1.5 जीबी डेली डेटा के साथ Jio TV, Jio Cinema और Disney+Hotstar का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके साथ ही इस प्लान में आपको अनलिमिटेड ट्रू 5जी डेटा भी मिलेगा। इस प्लान को लेने से आपको 3 महीने के लिए Disney+Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

Jio का 388 रुपये वाला प्लान
दूसरा ऑप्शन Jio का 388 रुपये वाला प्लान हो सकता है, ये भी 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में आपको 2 जीबी डेटा के साथ Jio TV, Jio Cinema और Disney+Hotstar का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके साथ ही इस प्लान में आपको अनलिमिटेड ट्रू 5जी डेटा भी मिलेगा। इस प्लान को लेने से भी आपको 3 महीने के लिए Disney+Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर होगा।
Jio का 598 रुपये वाला प्लान
Jio का 598 रुपये वाला प्लान आपको 1 साल के लिए डिजनी + हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन देगा। यह प्लान भी 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आ रहा है। इस प्लान में भी आपको 2 जीबी डेटा के साथ Jio TV, Jio Cinema और Disney+Hotstar का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके साथ ही इस प्लान में आपको अनलिमिटेड ट्रू 5जी डेटा भी मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications







