Home
News

पॉजिटिव पे रोकेगा चेक से होने वाले फ्रॉड !

By Neha

प्रायवेट सेक्टर के ICICI बैंक ने चेक के जरिए बढ़ते फ्रॉड को रोकने के लिए एक नई सर्विस शुरू की है। बैंक ने इस नई सर्विस को पॉजिटिव पे नाम दिया है। पॉजिटिव पे में आईसीआईसीआई यूजर्स का चैक अब तभी क्लियर होगा, जब ग्राहक उससे जुड़ी जानकारी शेयर करेगा। अगर यूजर्स के द्वारा शेयर की गई जानकारी चेक में दर्ज जानकारी से अलग होती है, तो वो चैक क्लियर नहीं हो सकेगा।

पॉजिटिव पे रोकेगा चेक से होने वाले फ्रॉड !

यूजर्स पॉजिटिव पे का फायदा इस ICICI बैंक के ऐप के जरिए उठा सकते हैं। कंपनी ने बैंक ऐप में इसे फीचर के तौर पर पेश किया है। इस ऐप के जरिए चेक की जानकारी शेयर करने के लिए चेक देने से पहले बैंक की मोबाइल ऐप में पॉजिटिव पे मेन्यू पर टैप करें। इसके बाद इसमें चेक नंबर, तारीख, लाभार्थी का नाम और खाता संख्या जैसी जानकारी दर्ज करें। इसके बाद आपको चेक के दोनों साइड की फोटो खींचकर भेज दें।

बैंक के पास जैसे ही ग्राहक का चेक पहुंचेगा, वह आपकी ओर से दी गई जानकारी को प्राप्त चेक की जानकारी से मिलाएगा। अगर जानकारी समान होगी तो चेक क्लियर हो जाएगा, वहीं जानकारी के मेल न खाने की स्थिति में इसे क्लियर नहीं किया जाएगा।

बता दें कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने पांच पूर्व सहयोगी बैंक और भारतीय महिला बैंक के ग्राहकों से नई चेक बुक के आवेदन के लिए कहा है। बैंक ने ग्राहकों को तुरंत प्रभाव से नई चेक बुक का आवेदन करने के लिए इसलिए कहा है कि क्योंकि 30 सितंबर, 2017 के बाद पुराने बैंक के चेक और IFS कोड वैध नहीं होंगे। इन्हें अमान्य करार दिया जाएगा। एसबीआई ने ग्राहकों से कहा है कि नई चेक बुक के लिए इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम या फिर शाखा में जाकर तुरंत आवेदन कर लें।

 
Best Mobiles in India

English summary
ICICI bank roll out positive pay service to reduce cheque misuse. more detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X