आईडिया के डाटा पैक की कीमत घटीं, आज से मिलेगा सस्ता नेट पैक।
आईडिया ने अपने डाटा पैक की कीमतें कम कर दी हैं। ये कटौती 4जी, 3जी और 2जी डाटा पैक में की गई है। आईडिया ने सभी सर्किलों में इंटरनेट रेट में कटौती करने का एलान किया है। नई दरें शुक्रवार से लागू कर दी गई हैं।

कंपनी ने मुख्य मार्केटिंग अधिकारी शशि शंकर ने कहा, 'हम चाहते हैं कि हमारे किफायती उत्पाद के जरिए इंटरनेट का लाभ हर शख्स को मिले। उम्मीद है कि इससे एक नेट क्रांति देखने को मिलेगी और इसका असर देश के हर क्षेत्र में देखने को मिलेगा।'
अब आइडिया यूज़र को 1 जीबी से कम के डेटा पैक में 45 फीसदी तक ज्यादा डेटा मिलेगा। आइडिया 8 से लेकर 225 रुपये के रेंज में 4जी, 3जी और 2जी डेटा पैक बेचती है।

कंपनी ने बताया है कि पहले 19 रुपये के कूपन में 3 दिनों के लिए 75 एमबी 2जी डेटा मिलता था। नई दरें लागू हो जाने के बाद 110 एमबी डेटा मिलेगा। ऐसा ही 4जी/ 3G डेटा पैक के साथ भी है। 22 रुपये का डेटा पैक खरीदने पर पहले 3 दिन के लिए 65 एमबी डेटा मिलता था, अब 90 एमबी डेटा मिलेगा, यानी 38 फीसदी ज्यादा।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications