53 रुपए और 92 रुपए में आ गए किए बुलेट डेटा पैक, क्या मिलेगा फायदा
टेलीकॉम कंपनियों के बीच डेटा वॉर शुरू होने के बाद इंटरनेट डेटा की कीमत काफी कम हो चुकी है। अब टेलीकॉम कंपनियां अपने यूजर्स के लिए टैरिफ, कॉम्बो और ऐड ऑन जैसे वाउचर हर रोज पेश कर रही हैं। इसी क्रम में पॉपुलर टेलीकॉम कंपनी आइडिया सेल्यूलर ने अपने यूजर्स के लिए दो नए बुलेट डेटा प्लान पेश किए हैं।
ये बुलेट प्लान असल में ऐड ऑन वाउचर हैं, जो 53 रुपए और 92 रुपए कीमत में पेश किए गए हैं। कंपनी ने इन डेटा वाउचर को एयरटेल और जियो के ऐड ऑन पैक को काउंटर करते हुए पेश किया है।

92 रुपए का ऐड ऑन पैक
92 रुपए का ऐड ऑन पैक 6 जीबी 3G/4G डेटा के साथ आता है। इस प्लान की वैलिडिटी सात दिनों की है। हालांकि ये एक ऐड ऑन प्लान है, तो यूजर ने जिस प्लान का रिचार्ज कराया होगा, इस ऐड ऑन की वैलिडिटी भी उतनी ही होगी। इसके अलावा इस ऐड ऑन में यूजर्स अपने मौजूदा प्लान की वैलिडिटी पर ही कॉम्बो और वॉयस कॉल का फायदा ले सकेंगे।
92 रुपए का ऐड ऑन पैक
92 रुपए का ऐड ऑन पैक 3 जीबी डेटा के साथ 3G/4G स्पीड पर आता है। वैसे तो इस पैक की वैलिडिटी भी एक दिन की है, लेकिन यूजर्स अपने मौजूदा प्लान की वैलिडिटी तक इस तीन जीबी डेटा का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा बेसिक प्लान की वैलिडिटी पर ही कॉम्बो और वॉयस कॉल का फायदा लिया जा सकेगा। हालांकि कंपनी ने ये कहा है कि इन पैक में यूजर्स को डेटा रोल ऑवर की सुविधा नहीं मिलेगी।
बता दें कि आइडिया ने VoLTE (वॉयस ओवर लॉन्ग टर्म एव्यूलेशन) सर्विस 6 राज्यों में शुरू कर दी है। कंपनी ने ये वोल्ट सर्विस महाराष्ट्र व गोवा, गुजरात, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सर्किल में जारी की है। अब कंपनी इस सर्विस का इस्तेमाल करने पर अपने यूजर्स को 10 जीबी फ्री इंटरनेट डेटा दे रही है। आइडिया देश में वोल्ट सर्विस शुरू करने वाली चौथी टेलीकॉम कंपनी बन चुकी है।
आइडिया ने अब ऐलान किया है, कि वोल्ट सर्विस का इस्तेमाल करके कॉल करने पर यूजर्स को अतिरिक्त 10 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा। ये डेटा यूजर्स को दो दिनों के अंदर मिल जाएगा। इसके लिए यूजर्स से कोई पैसे नहीं लिए जाएंगे। बता दें कि इस सर्विस का फायदा उठाने के लिए आपका फोन वोल्ट सपोर्ट होना चाहिए। वहीं आइडिया से कॉल करने के लिए आपको अपने आइडिया के नंबर पर रिचार्ज कराना ही होगा। वह रिचार्ज पैक कोई भी हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications







