ये कंपनी 28 दिनों के लिए दे रही है 84 GB डेटा
रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के बाद पॉपुलर टेलीकॉम कंपनी आइडिया ने भी अपने यूजर्स के लिए ज्यादा डेटा बैनेफिट वाला प्लान लॉन्च किया है। आइडियो ने 349 रुपए में 84 जीबी 4 जी डेटा प्लान पेश किया है, जो 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आएगा।
आइडिया के पॉपुलर 357 रुपए के प्लान से ये प्लान अलग है और ज्यादा फायदों के साथ आता है। कंपनी ने इस प्लान को उन यूजर्स के लिए पेश किया है, जो कम समय में ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं। आइए जानते हैं आइडिया के इस प्लान में क्या कुछ है खास।

349 रुपए का प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को हर रोज 3 जीबी डेटा 3जी/4जी स्पीड पर और कुल 84 जीबी डेटा मिलता है। कुछ सर्किल में ये प्लान फिलहाल वैलिड नहीं है, लेकिन 357 रुपए का प्लान हर सर्किल में मौजूद है। डेटा के अलावा ये प्लान वॉयस कॉल फायदे के साथ आता है।
इस प्लान में यूजर्स हर रोज 250 मिनट और हफ्ते में 1000 मिनट लोकल और एसटीडी वॉयस कॉल कर सकते हैं। इस लिमिट के क्रोस होने के बाद 1 पैसा प्रति सेकेंड के हिसाब से चार्ज किया जाएगा। इसके अलावा सप्ताह में मिलने वाले 1000 मिनट्स की लिमिट पूरी होने के बाद यूजर्स से 1 पैसा प्रति सेकेंड के हिसाब से चार्ज किया जाएगा।
डेटा की बात करें, तो इस प्लान में यूजर्स को हर रोज 3 जीबी डेटा इस्तेमाल के लिए मिलेगा। डेटा लिमिट क्रोस होने के बाद यूजर्स को 4 पैसा प्रति 10 KB के हिसाब से चार्ज किया जाएगा। इस प्लान में यूजर्स को इंटरनेट डेटा 4 जी व 3 जी स्पीड पर मिलेगा।

आइडिया के इस प्लान में इन बैनेफिट्स के अलावा कुछ भी बताने लायक नहीं है। जैसा कि हम बता चुके हैं कि ये प्लान चुनिंदा सर्किल में ही मौजूद है और अगर आप इस टेलीकॉम प्लान की वैलिडिटी अपने सर्किल में जानना चाहते हैं, तो कंपनी की वेबसाइट पर अपना मोबाइल नंबर डालकर चैक कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







