Home
News

आइडिया लाई बंपर डेटा प्लान, रोज मिलेगा 2GB और 2.5GB डेटा

By Neha Kashyap

भारतीय टेलीकॉम कंपनी की डेटा वॉर में आइडिया सैल्यूलर भी सस्ते प्लान लॉन्च कर रही है। आइडिया अपने कस्टमर्स के लिए नए डेटा प्लान लेकर आई है, जिनमें यूजर्स को रोज पहले से ज्यादा डेटा मिलेगा। आइडिया ने शुक्रवार को तीन नए टैरिफ प्लान प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किए हैं, जो लॉन्ग वैलिडिटी के साथ आते हैं।

ये प्लान 897 रुपए और 1197 रुपए के हैं। इन दोनों प्लान की वैलिडिटी 70 दिनों की है। इसके अलावा आइडिया ने 697 रुपए का भी टैरिफ प्लान पेश किया है, जो 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ आएगा।

आइडिया लाई बंपर डेटा प्लान, रोज मिलेगा 2GB और 2.5GB डेटा

897 रुपए, 1197 रुपए और 697 रुपए के प्लान पहले 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते थे, जिन्हें कंपनी ने घटाकर सिर्फ 70 दिनों का कर दिया है। 697 रुपए के प्लान में यूजर्स को हर रोज 1.5GB डेटा मिलेगा, वहीं 897 रुपए का प्लान 2GB डेटा के साथ आएगा।

इसके अलावा 1197 रुपए रुपए का प्लान 2.5GB डेटा हर रोज ऑफर करता है। इन प्लान पर 4 जी नेटवर्क स्पीड पर डेटा मिलेगा। यानी ये प्लान सिर्फ 4जी यूजर्स के लिए हैं। नॉन 4जी हैंडसेट यूजर्स के डेटा ऑफर में काफी फर्क होगा।

नॉन 4जी हैंडसेट के लिए 697 रुपए का प्लान 6GB डेटा के साथ आता है, जिसमें यूजर्स को 70 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। वहीं 897 रुपए का प्लान 15GB और 1197 रुपए का प्लान 30 जीबी डेटा 70 दिनों के लिए ऑफर करता है।

4जी हैंडसेट यूजर्स को 697 रुपए में 105GB जीबी डेटा ,897 रुपए में 140 GB डेटा और 11,97 रुपए में 175 GB डेटा 70 दिनों के लिए मिलता है। डेटा के अलावा इन प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल ( लोकल, एसटीडी और रोमिंग) और 100 एसएमएस (लोकल और नेशनल) हर रोज मिलते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Idea has launched three new plan. The Rs 697 plan offers 1.5GB data per day; the Rs 897 plan gives 2GB data per day, and lastly, the Rs 1,197 plan gives 2.5GB data per day.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X