ये कंपनी 109 रुपए में दे रही है अनलिमिटेड कॉल्स-डेटा और SMS
टेलीकॉम कंपनियों की डेटा वॉर का कस्टमर्स को ये फायदा हुआ कि प्रीपेड और पोस्टपेड यूजर्स के लिए सभी प्राइस कैटेगिरी में प्लान आ चुके हैं। रविवार को आइडिया सैल्यूलर ने 109 रुपए का टैरिफ प्लान पेश किया है, जो अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और एसएमएस के साथ आता है। कंपनी ने ये प्लान प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किया है।
कंपनी ने 109 रुपए के इस प्लान को बिना किसी प्रमोशन के लॉन्च किया है और ये कंपनी की वेबसाइट पर और माय आइडिया ऐप्लिकेशन पर लिस्ट किया जा चुका है।

आइए जानते हैं किस तरह ये प्लान एयरटेल और जियो के प्लान से बेहतर है।
आइडिया का 109 रुपए का प्लान-
आइडिया का ये प्लान 14 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग (लोकल, एसटीडी और रोमिंग) मिलती है। ये 250 मिनट हर दिन और 1000 मिनट हर हफ्ते के लिए लिमिटेड है। इसके अलावा 1GB 3G/4G डेटा और कुल 100 एसएमएस (लोकल और नेशनल) मिलेंगे। कंपनी ने फिलहाल ये प्लान सिर्फ आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सर्किल के लिए ही लॉन्च किया है।
28 दिनों की वैलिडिटी-
आइडिया के 109 रुपए के इस प्लान में 93 रुपए के प्लान वाले ही सभी फायदे मिलते हैं, हालांकि 93 रुपए का ये प्लान 10 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है और 109 रुपए का ये प्लान 14 दिन की वैलिडिटी देता है। आइडिया के 109 रुपए के प्लान की तुलना बाकी कंपनियों से की जाए, तो ये प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं।
जियो का 98 रुपए का प्लान-
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं रिलायंस जियो के 98 रुपए के प्लान की। जियो का ये प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर को कुल 2.1 जीबी डेटा मिलता है। यूजर हाई स्पीड पर रोजना .15जीबी डेटा इस्तेमाल कर सकता है, जिसके बाद स्पीड 64 केबीपीएस हो जाएगी। कंपनी अपने इस प्लान में लोकल, एसटीडी और रोमिंग में अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर करती है। इसके साथ ही यूजर्स को रोजाना 140 फ्री एसएमएस मिलते हैं, जिन्हें लोकल और नेशनल इस्तेमाल किया जा सकता है। जियो के इस प्लान की सबसे खास बात है कि यूजर्स को जियो ऐप पर फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

एयरटेल का 93 रुपए का प्लान-
एयरटेल के 93 रुपए का प्लान में यूजर्स को1GB डेटा मिलता है वो भी पूरे 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ। इसके अलावा इस प्लान पर अनलिमिटेड कॉलिंग (लोकल, एसटीडी और रोमिंग) और 100 एसएमएस (लोकल और नेशनल) मिलते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








