Airtel और Idea लेकर आई 56GB डेटा प्लान
पॉपुलर टेलीकॉम कंपनी भारती एरयटेल और आइडिया अपने यूजर्स के लिए दो नए प्रीपेड टैरिफ प्लान लेकर आई हैं। कंपनी ने 2 जीबी डेटा हर रोज वाले टैरिफ प्लान पेश किए हैं।
कंपनी ने ये प्लान उन यूजर्स को ध्यान रखकर तैयार किए हैं, जिन्हें हर रोज ज्यादा डेटा की जरूरत होती है।
एयरटेल और आइडिया के इस टैरिफ प्लान की कीमत 249 रुपए है, जिसमें यूजर्स को हर रोज 2 जीबी डेटा 4 जी नेटवर्क स्पीड पर मिलेगा। आइए जानते हैं इस टैरिफ प्लान पर मिलने वाले अन्य बैनेफिट्स के बारे में।

एयरटेल का 249 रुपए का टैरिफ प्लान-
एयटेल के इस प्लान में यूजर्स को हर रोज 2GB डेटा 4G नेटवर्क स्पीड पर मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान में यूजर्स को इस प्लान में हर रोज 100 एसएमएस (लोकल और नेशनल) और अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी और रोमिंग में) मिलता है। साथ ही यूजर्स को 28 दिनों के लिए एयरटेल ऐप पर फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
आइडिया का 249 रुपए का टैरिफ प्लान-
आइडिया का ये प्लान भी 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। एयरटेल की तरह आइडिया का ये प्लान भी 2 जीबी डेटा हर रोज और कुल 56GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी और रोमिंग) के साथ आता है। हालांकि इस प्लान में कंपनी ने डेटा बैनेफिट्स शामिल नहीं किए हैं। यानी यूजर्स को एसएमएस के लिए चार्ज किया जाएगा। फिलहाल कंपनी ने ये प्लान चुनिंदा यूजर्स के लिए पेश किए हैं।

जियो का 299 रुपए का प्लान-
इन दोनों कंपनियों के पहले जियो ने अपना 299 रुपए का प्रीपेड टैरिफ प्लान पेश किया था, जो 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को हर रोज 3 जीबी डेटा यानी कुल 84 जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी और रोमिंग) और हर रोज 100 एसएमएस (लोकल और नेशनल) मिलते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








