Home
News

5GB व 7GB डेटा रोजाना वाले प्रीपेड प्लान लॉन्च

By Neha Kashyap

डेटा वॉर में सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने यूजर्स को ज्यादा से ज्याद डेटा किफायती कीमत पर ऑफर करना चाहती हैं। अब इसी क्रम में प्रायवेट सेक्टर की टेलीकॉम कंपनी आइडिया सैल्यूलर ने 5 जीबी और 7 जीबी डेली डेटा वाले नए प्लान अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किए हैं।

कंपनी ने ये प्लान उन यूजर्स को ध्यान रखते हुए पेश किए हैं, जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत होती है। आइडिया के ये प्लान 998 रुपए और 1298 रुपए के हैं।

5GB व 7GB डेटा रोजाना वाले प्रीपेड प्लान लॉन्च

आइए जानते हैं क्या कुछ खास मिलेगा आइडिया के इन प्रीपेड प्लान में।

998 रुपए का प्रीपेड प्लान-

998 रुपए का प्रीपेड प्लान-

आइडिया का 998 रुपए का प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों के लिए 5GB डेटा हर रोज 4G/2G इंटरनेट स्पीड पर मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को हर रोज 100 लोकल और नेशनल एसएमएस मिलेंगे। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग भी इस प्लान के साथ मिलेगी, जिसका फायदा लोकल एसटीडी और रोमिंग में भी मिलेगा।

1298 रुपए का प्रीपेड प्लान-

1298 रुपए का प्रीपेड प्लान-

पिछले प्लान की तरह आइडिया के इस प्लान में भी यूजर को अनलिमिटेड वॉयस कॉल और एसएमएस का फायदा मिलेगा। हालांकि इस प्लान की वैलिडिटी 35 दिनों की है, जिसमें यूजर्स को 7 GB डेटा हर रोज 4G/2G इंटरनेट स्पीड पर मिलेगा।

इस लिमिट के साथ मिलेंगे वॉयस कॉल-

इस लिमिट के साथ मिलेंगे वॉयस कॉल-

बता दें कि अनलिमिटेड कॉलिंग में यूजर्स हर हफ्ते सिर्फ 100 यूनिक नंबर पर ही कॉल कर सकते हैं। साथ ही 1000 मिनट हर हफ्ते और 250 मिनट प्रतिदिन तक यूजर्स फ्री कॉल कर सकते हैं। फ्री कॉलिंग लिमिट क्रोस होने पर कंपनी अपने स्टेंडर्ड रेट के हिसाब से चार्ज करेगी।

किसी भी भाषा को Hindi में कैसे बदलें - Gizbot
ये हैं लॉन्ग वैलिडिटी वाले प्लान-

ये हैं लॉन्ग वैलिडिटी वाले प्लान-

अगर आप उन यूजर्स में से हैं जिन्हें हर रोज ज्यादा डेटा की जरूरत नहीं होती है, लेकिन लंबी वैलिडिटी के साथ डेटा का फायदा लेना चाहते हैं, तो आइडिया ने तीन प्रीपेड प्लान पेश किए हैं। ये प्लान 697 रुपए, 897 रुपए और 1197 रुपए के हैं। इन प्लान में यूजर्स को 1.5 GB डेटा, 2 जीबी डेटा और 2.5GB डेटा हर रोज मिलता है। जो 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Idea has launched two new prepaid unlimited packs of Rs 998 and Rs 1298 offering unlimited voice, 5GB and 7GB data and SMS benefits.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X