Jio के बाद ये कंपनी भी दे रही है फ्री इंटरनेट डेटा
टेलीकॉम कंपनियां इस दौर में एक दूसरे को अपनी प्लानिंग और ऑफर्स के साथ टक्कर देने की कोशिश कर रही हैं। इसी क्रम में पॉपुलर टेलीकॉम कंपनी आइडिया ने VoLTE (वॉयस ओवर लॉन्ग टर्म एव्यूलेशन) सर्विस 6 राज्यों में शुरू कर दी है।
कंपनी ने ये वोल्ट सर्विस महाराष्ट्र व गोवा, गुजरात, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सर्किल में जारी की है। अब कंपनी इस सर्विस का इस्तेमाल करने पर अपने यूजर्स को 10 जीबी फ्री इंटरनेट डेटा दे रही है।

बता दें कि आइडिया मार्च में वोल्ट सर्विस 4 सर्किल में शुरू कर चुकी है। इस शुरुआत के साथ आइडिया देश में वोल्ट सर्विस शुरू करने वाली चौथी टेलीकॉम कंपनी बन चुकी है।
आइडिया ने अब ऐलान किया है, कि वोल्ट सर्विस का इस्तेमाल करके कॉल करने पर यूजर्स को अतिरिक्त 10 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा। ये डेटा यूजर्स को दो दिनों के अंदर मिल जाएगा। इसके लिए यूजर्स से कोई पैसे नहीं लिए जाएंगे।
बता दें कि इस सर्विस का फायदा उठाने के लिए आपका फोन वोल्ट सपोर्ट होना चाहिए। वहीं आइडिया से कॉल करने के लिए आपको अपने आइडिया के नंबर पर रिचार्ज कराना ही होगा। वह रिचार्ज पैक कोई भी हो सकता है।

वोल्ट सर्विस के जरिए यूजर्स बिना किसी डिस्टर्ब के एचडी वॉयस कॉल कर सकेंगे। वोल्ट सर्विस में उपभोक्ता डेटा कनेक्शन ऑन होने पर भी वॉयस कॉल कर सकते हैं।
क्या होता है 4G VoLTE-
VoLTE में वॉयस कॉलिंग के लिए बेहतर क्वालिटी मिलती है और ये इसके कॉल डिस्टर्ब नहीं होता है। इसीलिए इससे होने वाली कॉलिंग को HD वॉइस कॉलिंग भी कहा जाता है। वोल्ट में आप आसानी से वीडियो कॉल कर सकते हैं और इसके लिए आपको किसी एक्सटर्नल प्लेटफॉर्म जैसे स्काइप की भी जरूरत नहीं है।
ये तकनीक ट्रेडीशनल सर्किट स्विचिंग की जगह पैकेट स्विच के साथ आती है, जिसमें अच्छी वॉयस क्वालिटी होती है। वोल्ट न सिर्फ कॉल की क्वालिटी इंप्रूव करती है बल्कि 4जी वोल्ट में इंटरनेट से कोई मूवी या वेब पेज को भी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। वोल्ट फीचर एक्टिव होने पर आप कॉल पर भी बिना किसी रुकावट के इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







