Home
News

आईडिया कैशबैक ऑफर के साथ 4,499 रुपए में खरीदें ivoomi i1

By Agrahi

चाइना की स्मार्टफोन ब्रांड iVoomi ने कुछ ही दिनों पहले दो बजट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए थे. इनमें ivoomi i1 और ivoomi i1s शामल हैं. कंपनी के यह फोन फ्लिप्कार्ट एक्सक्लूसिव हैं. 16 जनवरी को इनकी दूसरी सेल होगी. आईडिया के अनुसार इन फोन को कंपनी ने 5,999 और 7,499 रुपए में पेश किया था. अब आईडिया सेलुलर के एक खास ऑफर की मदद से इन फोन को 4,499 रुपए और 5,999 रुपए में खरीद सकते हैं. इन दोनों स्मार्टफोन की सबसे खास बात है इनका डिस्प्ले जो कि 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है.

आईडिया कैशबैक ऑफर के साथ 4,499 रुपए में खरीदें ivoomi i1

Idea cellular इस ऑफर के तहत अपने सब्सक्राइबर को 1,500 रुपए तक का कैशबैक देगी. यह पूरा कैशबैक यूज़र्स को 2 सालों में मिलेगा. इसमें पहले 12 महीनों में यूज़र्स को 300 रुपए का कैशबैक मिलेगा, इसके अगले 12 महीनों में 1200 रुपए का कैशबैक दिया जाएगा.

बता दें कि इससे पहले एयरटेल और वोडाफोन भी इसी तरह का ऑफर सैमसंग के J सीरीज 4G स्मार्टफोन पर दे रहे थे. अब आईडिया भी इसी तरकीब को अपना रहा है.

आईडिया कैशबैक ऑफर के साथ 4,499 रुपए में खरीदें ivoomi i1

कैसे मलेगा आईडिया कैशबैक ऑफर?

आईडिया के ग्राहकों को नया ivoomi i1 या ivoomi i1s फोन खरीदने के बाद अपने आईडिया नंबर को पहले 12 महीनों तक हर महीने कम से कम करीब 199 रुपए का रिचार्ज कराना होगा, जो कि टोटल 2500 रुपए तक का होना चाहिए. इसके बाद यूज़र्स को 300 रुपए का कैशबैक मिलेगा.

इसके बाद अगले 12 महीनों तक ग्राहकों को फिर कम से कम 199 रुपए का रिचार्ज हर महीने कराना होगा, जिसकी टोटल वैल्यू 2500 रुपए होनी चाहिए. इसके बाद ग्राहकों को बाकी 1200 रुपए मिलेंगे.

iVoomi i1 firt impression (Hindi)

फोन की सेल

ivoomi i1, ivoomi i1s की पहली सेल 10 जनवरी को हो चुकी है, अब यह डिवाइस 16 जनवरी को सेल के लिए उपलब्ध होंगे. दोनों की सेल एक्सक्लूसिवली फ्लिप्कार्ट पर हो रही है. यानी कि इन्हें खरीदने के लिए आपको फ्लिप्कार्ट ऑनलाइन साईट की मदद लेनी होगी.

ivoomi i1 और ivoomi i1s के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

iVoomi i1 और iVoomi i1s दोनों ही लगभग एक जैसे स्पेक्स और फीचर्स के साथ आते हैं. दोनों स्मार्टफोन में सिर्फ रैम और स्टोरेज का फर्क है. आई1/i1 हैंडसेट में जहां 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी स्टोरेज दिय गया है, वहीं आई1एस/ i1s में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज है. iVoomi i1 और iVoomi i1s दोनों फोन में 5.45 इंच की एचडी इनफिनिटी एज डिसप्ले दिया है. ये डिसप्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है. फोटोग्राफी के लिए दोनों फोन में फ्लैश व ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप दिया है. फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है.आइवूमी आई1 और आई1एस फोन में 13 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटीके 6737 प्रोसेसर दिया गया है. ग्राफिक्स के लिए 720 एमपी1 चिपसेट दिया है. फोन एंड्रॉयड 7.0 नॉगट पर रन करते हैं. वापर बैकअप के लिए आइवूमी के दोनों स्मार्टफोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है. डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाले आइवूमी के दोनों स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, जीपीएस, जीपीआरएस, वाई-फाई 801.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, फिंगरप्रिंट सेंसर और माइक्रो-यूएसबी ऑप्शन दिए हैं. कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन को ज़ेड ब्लैक और प्लेटिनम गोल्ड कलर वेरिएंट में पेश किया है.

 
Best Mobiles in India

English summary
Idea cellular is giving cashback offer on ivoomi i1 and i1s smartphone. Read more details of the offer and smartphone in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X