Home
News

आइडिया ग्राहक जीत सकते हैं आईपीएल 5 के टिकट

आइडिया ग्राहक जीत सकते हैं आईपीएल 5 के टिकट

आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी आइडिया सेल्युलर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पांचवें संस्करण के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के साथ अपनी भागीदारी का नवीकरण किया है। इस गठजोड़ से आइडिया सेल्युलर के ग्राहकों को मैचों के टिकट जीतने का मौका मिलेगा।

इसके अलावा आईडियो के उप्‍भोक्‍ताओं को आईपीएल मैचों के फ्री टिकट भी प्रदान किए जाएंगे। हम आपको बता दें आईडिया  ने दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ पिछले मैचों के दौरान करार किया था।

आईडिया उपभोता इस नए करार के तहत खिलाडि़यों के आटोग्राफ वाला सामान भी जीत सकते हैं, इतना ही नहीं उवभोक्‍ता खिलाडि़यों के विशेष संदेश भी अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर सकेंगे और टीम के सदस्यों से बातचीत कर सकेंगे।

हालांकि, इस गठजोड़ के वित्तीय पक्ष का खुलासा नहीं किया गया है। आइडिया सेल्युलर के मुख्य विपणन अधिकारी शशि शंकर ने संवाददातओं से कहा, क्रिकेट कनेक्ट के तहत आइडिया की दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ भागीदारी का यह तीसरा साल है। दिल्ली आइडिया के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X