इस प्लान पर मिल रहा है 14GB एक्सट्रा डेटा और वैलेडिटी
आइडिया सैल्यूलर एक बार फिर जियो और एयरटेल को कड़ी टक्कर देने के लिए आ गया है। इस बार आइडिया ने एयरटेल और जियो के बेस्ट सेलिंग प्लान को टार्गेट करते हुए अपने 398 रुपए के प्रीपेड प्लान को रिवाइज किया है। 398 रुपए का ये प्लान पहले अब 14जीबी एक्सट्रा डेटा बैनेफिट के साथ आएगा।
बता दें कि पहले ये प्लान 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता था, लेकिन कंपनी ने वैलिडिटी लिमिट को 70 दिन से बढ़ाकर 84 दिन कर दिया है। इस प्लान में हर रोज 3G/4G स्पीड से 1जीबी डेटा, यानी यूजर्स को कुल 84जीबी डेटा का फायदा मिलेगा।

डेटा के अलावा आइडिया के इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और रोजाना 100 एसएमएस मिलेंगे। बता दें कि इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल/STD/रोमिंग वॉयस कॉल की सुविधा मिलती है। हालांकि कॉलिंग के लिए यूजर्स को रोज 250 मिनट और हफ्ते में 1000 मिनट फ्री मिलेंगे। इसके अलावा यूजर्स को 399 रुपए का रिचार्ज कराने पर 3300 रुपए का फ्री वाउचर भी मिलेगा। ज्यादा डेटा फायदे के साथ आइडिया ने फिलहाल ये प्लान आंध्रप्रदेश और तेलंगाना सर्किल में पेश किया है।
रिलायंस जियो का 399 रुपए का प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को हर रोज 1.5जीबी डेटा मिलता है और कुल 126जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा जियो के इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल/STD/रोमिंग वॉयस कॉल की सुविधा मिलती है, वो भी बिना किसी लिमिट के। साथ ही हर रोज 100 एसएमएस मिलते हैं।
एयरटेल की बात करें, तो ये 399 रुपए में अपने यूजर्स के लिए प्रीपेड प्लान पेश करती है, जो 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को 3G/4G स्पीड पर कुल 70जीबी डेटा मिलता है। साथ ही बाकी सभी प्लान की तरह इस प्लान में भी यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल/STD/रोमिंग वॉयस कॉल और रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications








