डेटा धमाका: मिलेगा 40GB डेटा- 100 SMS रोज
टेलीकॉम कंपनियों की डेटा वॉर जारी है। प्रीपेड यूजर्स के लिए सभी प्राइस कैटेगिरी में प्लान लॉन्च करने के बाद ये टेलीकॉम अब अपने पोस्टपेड यूजर्स को अट्रेक्ट करने के लिए कई प्लान लॉन्च कर चुकी हैं और पिछले सभी प्लान्स को रिवाइज कर रह ही हैं। अब आइडिया सैल्यूलर ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए Nirvana पोस्टपेड प्लान को रिवाइज किया है।
आइडिया के निर्वाण पोस्टपेड प्लान्स 389 रुपए से शुरू होकर 2,999 रुपए तक जाते हैं। कंपनी ने फिलहाल 499 रुपए, 649 रुपए औऱ 999 रुपए के निर्वाण प्लान को रिवाइज किया है।

आइए जानते हैं इन प्लान्स पर मिलने वाले फायदे के बारे में।
499 रुपए का निर्वाण पोस्टपेड प्लान-
499 रुपए वाला आइडिया का पोस्टपेड प्लान अनलिमिटेड वायस कॉलिंग (लोकल, एसटीडी औऱ रोमिंग) देता है, पूरे एक महीने के लिए। इस प्लान में यूजर्स को हर रोज 100 लोकल, नेशनल औऱ रोमिंग एसएमएस मिलते हैं। ये प्लान अनलिमिटेड डेटा लिमिट के साथ आता है, जिसमें यूजर्स को 40GB डेटा स्पीड में मिलेगा। इसके बाद डेटा स्पीड घट जाएगी। अनलिमिटेड डेटा का फायदा यूजर्स पूरे महीने के लिए ले सकते हैं। साथ ही इस प्लान में यूजर्स 200 जीबी डेटा तक कैरी फॉरवर्ड कर सकते हैं। बता दें कि पहले कंपनी 499 रुपए वाले इस प्लान में 30जीबी डेटा देती थी। अन्य फायदों के बारे में बात करें, तो ये प्लान लेने पर यूजर्स को 4 महीनों के लिए आइडिया फोन सिक्योर सब्सक्रिप्शन मिलेगा। 4 महीनों का ही आइडिया मैग्जिन्स का सब्सक्रिप्शन औऱ एक साल के लिए आइडिया इन्फोटेनमेंट ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
649 रुपए का निर्वाण पोस्टपेड प्लान-
इस प्लान में यूजर्स को हाई स्पीड डेटा 50जीबी मिलता है। पहले ये प्लान 45जीबी डेटा लिमिट के साथ आता था। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड स्लो हो जाएगी। पिछले प्लान की तरह इस प्लान में भी यूजर्स अनयूज्ड 200जीबी तक डेटा को अगले महीने तक कैरी फॉरवर्ड कर सकते हैं। प्लान अनलिमिटेड वायस कॉलिंग (लोकल, एसटीडी औऱ रोमिंग) देता है, पूरे एक महीने के लिए। इस प्लान में यूजर्स को हर रोज 100 लोकल, नेशनल औऱ रोमिंग एसएमएस मिलते हैं। ये प्लान लेने पर यूजर्स को 4 महीनों के लिए आइडिया फोन सिक्योर सब्सक्रिप्शन मिलेगा, जिसमें फोन के चोरी होने, गुम होने, टूटने-फूटने, डैमेज होने पर सुरक्षा मिलेगी। 4 महीनों का ही आइडिया मैग्जिन्स का सब्सक्रिप्शन औऱ एक साल के लिए आइडिया इन्फोटेनमेंट ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
999 रुपए का निर्वाण पोस्टपेड प्लान-
999 रुपए के आइडिया के इस पोस्टपेड प्लान में यूजर्स को 80जीबी हाई स्पीड डेटा मिलेगा। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड स्लो हो जाएगी। पिछले प्लान की तरह इस प्लान में भी यूजर्स अनयूज्ड 200जीबी तक डेटा को अगले महीने तक कैरी फॉरवर्ड कर सकते हैं। प्लान अनलिमिटेड वायस कॉलिंग (लोकल, एसटीडी औऱ रोमिंग) देता है, पूरे एक महीने के लिए। इस प्लान में यूजर्स को हर रोज 100 लोकल, नेशनल औऱ रोमिंग एसएमएस मिलते हैं। ये प्लान लेने पर यूजर्स को 4 महीनों के लिए आइडिया फोन सिक्योर सब्सक्रिप्शन मिलेगा, जिसमें फोन के चोरी होने, गुम होने, टूटने-फूटने, डैमेज होने पर सुरक्षा मिलेगी। 4 महीनों का ही आइडिया मैग्जिन्स का सब्सक्रिप्शन औऱ एक साल के लिए आइडिया इन्फोटेनमेंट ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा, जिसमें लाइव टीवी चैनल्स औऱ फिल्मों का मजा लिया जा सकता है।

अन्य ऑफर्स-
आइडिया यूजर्स इस निर्वाण पोस्टपेड प्लान में आइडिया सेलेक्ट मेंबरशिप भी ले सकते हैं, जिसमें आइडिया स्टोर्स और कॉल सेंटर पर प्राथमिकता से सर्विस का फायदा मिलेगा। अपग्रेड हुए ये सभी प्लान्स कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट हो चुके हैं। अन्य निर्वाण प्लान्स कब अपग्रेड होंगे, ये जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए।


Click it and Unblock the Notifications








