Home
News

जियो को टक्कर देगा आईडिया का नया प्लान, 14जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

आईडिया का नया प्लान यूज़र्स को देगा ढेर सारा डाटा बेनिफिट और अनलिमिटेड कॉलिंग।

By Agrahi

जियो और एयरटेल के बाद अब आईडिया भी अपने नए प्लान के साथ आ गया है। काफी समय से आईडिया शांत लग रहा था, लेकिन अब कंपनी एक दम सही मौके पर नया प्लान पेश किया है। आईडिया ने रिलायंस जियो के प्राइम प्लान को काउंटर करते हुए यह प्लान पेश किया है। इस प्लान में आईडिया 345 रुपए में अनलिमिटेड कॉलिंग और 14जीबी डाटा दे रहा है।

जियो को टक्कर देगा आईडिया का नया प्लान, 14जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

आईडिया के इस 345 रुपए के प्लान में यूज़र्स को 28 दिनों के लिए 14जीबी डाटा मिलता है। लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है, यह डाटा यूज़र्स को हर दिन 500एमबी के रूप में मिलेगा। ऐसा ही कुछ एयरटेल अपने 348 रुपए के प्लान में ऑफर करती है। आईडिया इसके अलावा 248 रुपए के प्लान में 248 का टॉक टाइम देती है और 6जीबी डाटा भी। यदि आपको केवल 6जीबी डाटा चाहिए तो आप 148 रुपए के रिचार्ज पर पा सकते हैं।

वहीं रालिंस जियो अपने प्राइम प्लान से यूज़र्स को लुभाने में लगा है। हालांकि असली रिजल्ट अप्रैल से ही सामने आएगा, जब जियो की फ्री सेवाएं समाप्त हो जाएंगी।

आईडिया ने पहले भी यह प्लान पेश किया था, जिसमें कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग और केवल 50एमबी डाटा दे रही थी। साथ ही नए 4जी हैंडसेट यूज़र्स को 1जीबी डाटा मिलता था। लेकिन अब जियो को पछाड़ने के लिए आईडिया ने प्लान में बड़ा उलटफेर किया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Idea introduced new plan with huge data benefits to counter jio prime plans. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X