आईडिया 6 महीने तक फ्री देगी डाटा, ये है मजेदार शर्त
आईडिया और आइटेल यूज़र्स को देंगे 6 महीने का फ्री डाटा ऑफर।
चीन की स्मार्टफोन मेकर ट्रान्ससिजन होल्डिंग्स की कंपनी आईटेल मोबाइल ने बुधवार को भारतीय मोबाइल ऑपरेटर आइडिया सेलुलर के साथ भागीदारी में आईटेल स्मार्टफोन के चुनिंदा मॉडलों पर 6 महीने तक एक-एक जीबी डाटा हर महीने फ्री देने की घोषणा की है। यह ऑफर जिन स्मार्टफोन्स पर लागू होगा, उनमें विश सीरीज के आईटी1409, आईटी1407, आईटी1508, आईटी1508 प्लस और पॉवर प्रो सीरीज के आईटी1516 प्लस शामिल हैं।

आईटेल मोबाइल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुधीर कुमार ने एक बयान में कहा, "हमें भरोसा है कि इस भागीदारी से देश में बड़ी संख्या में ग्राहकों को फायदा होगा और इससे डिजिटल कनेक्टिविटी में अभी इजाफा होगा।"
इस ऑफर को पाने के लिए ग्राहकों को अपने आईटेल स्मार्टफोन में आइडिया के सिमकार्ड का प्रयोग करना होगा तथा आईफॉरऑल डॉट आइडियासेलुलर डॉट कॉम पर जाना होगा।
इस ऑफर के तहत पहले महीने का डेटा बिल्कुल मुफ्त होगा, जबकि छह महीने तक एक जीबी डेटा हर महीने पाने के लिए ग्राहकों को 50 रुपये से इससे अधिक का रिचार्ज करना होगा।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications