Jio और Airtel के टक्कर में Idea ने पेश किए दो नए ऑफर
रिलायंस जियो और एयरटेल की टेलिकॉम सेक्टर में दमदार दावेदारी के आईडिया सेलुलर कुछ फीका सा पड़ गया है। पिछले कुछ समय में आईडिया ने अपने सब्सक्राइबर भी खोए हैं। हालांकि अपने नए प्लान के जरिए कंपनी अपने ग्राहकों को लुभाने की पूरी कोशिश कर रही है।

इसी कोशिश में आईडिया सेलुलर दो नए प्लान के साथ वापस आया है। इन नए प्लान में 198 रुपए और 357 रुपए का प्लान शामिल है। कंपनी ने इन प्लान को एयरटेल के 199 रुपए और जियो के 149 रुपए के प्लान टक्कर में पेश किया है।
आईडिया का 198 रुपए का प्लान ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ 1जीबी 4जी/3जी/2जी डाटा मिलेगा। जबकि 357 रुपए के प्लान में हर दिन 1जीबी डाटा मिलेगा, इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इन दोनों प्लान में आईडिया ने अपने 2जी से लेकर 4जी तक के सभी सब्सक्राइबर्स को कवर किया है। यानी कि 2जी, 3जी और 4जी सभी यूज़र्स इसका लाभ उठा सकते हैं।
आईडिया के इस प्लान में ध्यान देने वाली बात यह है कि हर दिन कॉल लिमिट 300 मिनट होगी। इसमें ध्यान रखने वाली एक और बात है कि यह प्लान हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश तेलंगाना सर्किल के सब्सक्राइबर के लिए ही है। हलांकि हो सकता है कि यह जल्द ही अन्य सर्किल के लिए भी उपलब्ध हो।


Click it and Unblock the Notifications







