Jio को टक्कर देने के लिए Idea ने लॉन्च किए नए निर्वाणा पोस्टपेड प्लान्स
अपने दूरसंचार प्रतिद्वंद्वी रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए आइडिया सेलुलर ने अपने "निर्वाणा पोस्टपेड रिचार्ज पैक" में 499 रुपये, 999 रुपये और 1,299 रुपये के कई प्लान्स को पेश किया है। इसी के साथ-साथ कंपनी ने 399 रुपये के प्लान को भी अपने यूजर्स के लिए पेश किया है। जिसमें यूजर्स को 125GB डेटा दिया जा रहा है। आइडिया सेलुलर के इन पोस्टपेड प्लान का खास लक्ष्य यूजर्स को काफी कम कीमत पर अतिरिक्त डेटा प्रदान करना है।

क्या खास है आइडिया के निर्वाणा पोस्टपेड प्लान में
अगर आइडिया के 399 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान की बात की जाए तो, निर्वाणा 399 प्लान में यूजर्स को 200 जीबी तक रोलओवर लाभ के साथ 40 जीबी डेटा और अनलिमिटेड डेटा इस्तेमाल करने का मौका मिलता है। यह प्लान यूजर्स को फ्री नेशनल रोमिंग के अलावा अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल प्रदान करता है। इसके अलावा, यूजर्स को प्रति दिन 100 एसएमएस मुफ्त भी मिलता है। इसी तरह, 499 रुपये वाले प्लान में कंपनी जहां पहले 40 जीबी डेटा प्रदान कर रही थी। वहीं अब 200 जीबी तक रोलओवर लाभ के साथ 75 जीबी डेटा दिया जा रहा है। 399 रुपये वाले प्लान की तरह इस प्लान में भी यूजर्स को हर दिन 100 एसएमएस दिया जा रहा है।
कैसे हैं बाकी निर्वाणा पोस्टपेड प्लान
आइडिया के निर्वाणा में मिलने वाले 999 रुपये वाले प्लान की बात की जाए तो, इसमें यूजर्स को 200 जीबी तक डेटा रोलओवर के साथ 100 जीबी डेटा दिया जा रहा है। साथ ही इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ 100 एसएमएस हर दिन मिलता है। वहीं, निर्वाणा 1,299 रुपये वाले प्लान में कंपनी 200 जीबी तक रोलओवर लिमिट के साथ 125 जीबी डेटा प्रदान करती है। इन सभी प्लान के अलावा 1,299 रुपये वाला प्लान संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, चीन, हांगकांग, सिंगापुर, मलेशिया और थाईलैंड को विशिष्ट कोडों पर यूजर्स को 100 मिनट पर इंटरनेशनल कॉलिंग प्रदान करती है।
जियो को कैसे मिलेगी टक्कर
रिलायंस जियो के बाजार में उतरने के बाद बाकी टेलिकॉम कंपनियों के लिए एक चुनौती खड़ी हो गई है। जिसके बाद कंपनियों ने भी अपने प्लान्स में बदलाव किए। उसी तरह आइडिया प्लान्स जियो की कीमतों और डेटा पैकेज से मेल खाने के लिए रोमिंग पर मुफ्त आने वाली कॉल के अलावा अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल प्रदान करती हैं। हालांकि आइडिया ने अपने निर्वाणा प्लान्स में से 389, 649, 1,699, 1,999 रुपये के साथ 2,999 रुपये वाले प्लान्स को हटा दिया है।


Click it and Unblock the Notifications








