आईडिया जैकपॉट ऑफर : 100 रुपए में 10 जीबी 4जी डाटा
आईडिया ने अपना नया ऑफर पेश किया है, इस ऑफर में आईडिया दे रहा है 100 रुपए में 10 जीबी 4जी डाटा
रिलायंस जियो को काउंटर करते हुए आईडिया सेलुलर ने अपना शानदार ऑफर पेश कर दिया है। इस ऑफर के तहत आईडिया ने अपने यूज़र्स को 100 रुपए में 10जीबी 4जी डाटा दे रहा है।
आईडिया का यह ऑफर एक महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। यह केवल तीन महीने के लिए उपलब्ध है। यानी कि आईडिया यूज़र्स 3 महीने में 30जीबी डाटा पा सकते हैं केवल 300 रुपए में।

फ्री डाटा बेनिफिट केवल कुछ ही आईडिया नेटवर्क पर उपलब्ध होंगे, इनमें आंध्र प्रदेश, हरयाणा, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, केरला, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गोवा, पंजाब, उत्तर प्रदेश ईस्ट, उत्तर प्रदेश वेस्ट, जम्मू और कश्मीर, असम, बिहार, कर्नाटक, मुंबई, नार्थ ईस्ट, उड़ीसा, राजस्थान, तमिल नाडू, वेस्ट बंगाल, दिल्ली, कोलकाता आदि शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications








