आईडिया ने पेश किया सबसे शानदार ऑफर, फ्री हुई रोमिंग
आईडिया ने पेश किए इंटरनेशनल रोमिंग पैक, नेशनल रोमिंग अब फ्री।
आईडिया सेलुलर ने अपने यूज़र्स को अब तक की सबसे बड़ी खुशखबरी दी है। खासकर उन यूज़र्स को जो विदेश यात्रा करते रहते हैं। आईडिया ने अब नेशनल ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल रोमिंग से यूज़र्स को छुट्टी दे दी है, जिसके लिए आईडिया ने पेश किए हैं कुछ स्पेशल रोमिंग प्लान, जो देते हैं फ्री इंटरनेशनल रोमिंग की सुविधा।
अप्रैल 1 से आईडिया के यूज़र्स भारत में रोमिंग पर फ्री इनकमिंग कॉल का लाभ उठा सकते हैं। इसी के साथ आईडिया ने कई आकर्षक इंटरनेशनल रोमिंग पैक भी पेश किए हैं। जो कि विदेश यात्रा करने वालों के लिए खास हैं। इसमें अनलिमिटेड इनकमिंग कॉल्स, एसएमएस, और डाटा आदि की सुविधाएं मिलती हैं।
आईडिया के जो भी यूज़र्स यूके, अमेरिका, यूरोप, एशिया और मिदले ईस्ट में यात्रा करेंगे उनके लिए यह खास ऑफर पेश किए गए हैं।
आईडिया के इंटरनेशनल रोमिंग पैक के तहत यूजर्स को रोजाना 400 आउटगोइंग मिनट्स, 100 एसएमएस 3जीबी डाटा और अनलिमिटेड इनकमिंग कॉल्स की सुविधा मिलेगी। इस पैक की कीमत 2,499 और 5,999 रुपए है। इसकी वैध्यता 30 दिनों की है।


Click it and Unblock the Notifications








