Home
News

Jio-Airtel की छुट्टी, ये कंपनी लाई 164 GB डेटा प्लान

By Neha Kashyap

आइडिया ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए 164 जीबी डेटा के साथ कॉम्बो प्लान पेश किया है। ये प्लान 499 रुपए का है और 82 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कंपनी ने इस प्लान को जियो और एयरटेल को काउंटर करते हुए पेश किया है। कंपनी ने इस प्लान को 2 जीबी डेटा हर रोज बैनेफिट के साथ लॉन्च किया है।

इस प्लान में यूजर्स को इंटनेट डेटा 2G/3G/4G नेटवर्क स्पीड पर मिलेगा। डेटा के अलावा कंपनी अपने इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और एसएमएस का फायदा भी देती है। कंपनी ने इस प्लान को सभी सर्किल में पेश किया है।

Jio-Airtel की छुट्टी, ये कंपनी लाई 164 GB डेटा प्लान

आइडिया का 499 रुपए का प्लान

जैसा कि हम बता चुके हैं कि इस प्लान में यूजर्स को कुल 164 जीबी इंटरनेट डेटा और हर रोज 2 जीबी इंटरनेट डेटा मिलता है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को इंटरनेट के लिए 4 पैसा प्रति 10KB के हिसाब से चार्ज किया जाएगा। कंपनी ने इस प्लान को अनलिमिटेड वॉयस कॉल बैनेफिट के साथ पेश किया है, लेकिन हर दिन 250 मिनट और हफ्ते में 1000 मिनट से ज्यादा आउटगोइंग कॉल में यूजर्स को 1 पैसा प्रति सेकेंड के हिसाब से चार्ज किया जाएगा।

इसके अलावा यूजर्स 7 दिनों में सिर्फ 100 यूनिक नंबर पर ही कॉल कर सकते हैं। लिमिट क्रोस होने के बाद 1 पैसा प्रति सेकेंड के हिसाब से चार्ज किया जाएगा। साथ ही इस प्लान में यूजर्स को हर रोज 100 लोकल और नेशनल एसएमएस मिलेंगे। लिमिट क्रोस होने के बाद 1.5 रुपए की दर से चार्ज किया जाएगा।

Jio-Airtel की छुट्टी, ये कंपनी लाई 164 GB डेटा प्लान

आइडिया के इस प्लान की तुलना एयरटेल के 558 रुपए का डेटा प्लान से करें, तो इसमें यूजर्स को कुल 246 जीबी इंटरनेट डेटा के साथ आता है, जिसमें यूजर को हर रोज 3 जीबी डेटा 3जी-4जी स्पीड पर मिलेगा। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को 128 केबीपीएस की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 82 दिनों की है। इसके अलावा ये प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ आएगा, जिसका फायदा यूजर्स लोकल, नेशनल और रोमिंग में भी ले सकते हैं। साथ ही यूजर्स को हर रोज 100 लोकल और नेशनल एसएमएस मिलेंगे।

लॉन्ग वैलिडिटी के साथ टैरिफ प्लान लॉन्च करने वाली जियो भी अपने यूजर्स के लिए 498 रुपए का टैरिफ प्लान लेकर आई है, जो 91 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को कुल 182 जीबी 4जी डेटा और हर रोज 2 जीबी डेटा मिलेगा। जियो के इस प्लान में यूजर्स को 91 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल और हर रोज 100 एसएमएस फायदा मिलता है। तुलना करने पर देखा जा सकता है कि यहां भी जियो सबसे ज्यादा वैलिडिटी और डेटा का फायदा दे रही है। इसके अलावा वॉयस कॉल पर भी कोई लिमिट नहीं है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Idea Cellular has rolled out Rs 499 another Prepaid Plan with 164GB Data, unlimited local and std calls and sms benefits to counter jio and airtel.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X