फीफा वर्ल्ड कप में Idea का नया प्लान, अब मिलेगा 100% कैशबैक
टेलीकॉम कंपनियों के लिए भारत में बड़ा ही कंप्टीशन का दौर चल रहा है। जियो के सस्ते ऑफर्स के बाद सभी कंपनियों ने अपने दाम कम कर लिए हैं लेकिन ऑफर्स का सिलसिला अभी भी बरकरार है। हाल ही में भारत में आईपीएल टूर्नामेंट खेला गया। इस टूर्नामेंट में एयरटेल और जियो ने बहुत सारे ऑफर्स लोगों को दिए और अपने ग्राहकों की संख्या बढ़ाई। अब ऐसे फायदे आईडिया कंपनी भी उठाना चाह रही है।

आईपीएल के बाद अब फीफा वर्ल्ड कप का दौर चल रहा है। भारतीय टीम फीफा वर्ल्ड कप हिस्सा नहीं है लेकिन भारत में फुटबॉल के क्रेजी फैन्स बहुत सारे हैं। इसी बात का फायदा इस बार टेलीकॉम कंपनी आईडिया ने उठाना चाहा। Idea अपने निर्वाण पोस्टपेड यूज़र को सोनी लिव ऐप सब्सक्राइब करने पर 100% कैशबैक दे रही है। यह कैशबैक 150 रुपए का है जो सोनी लिव ऐप को सब्सक्राइब करने के बाद अगले तीन बिल में विभाजित हो जाएगा। इसके बाद आईडिया के ग्राहक आने वाले सभी स्पोर्ट्स इवेंट का मजा ले पाएंगे। इसके अलावा सोनी लिव ऐप के अन्य प्रीमियम कॉन्टेंट का मज़ा ले पाएंगे। इस प्लान की कीमत 149 रुपए है और इसी वेलीडिटी तीन महीने की है।
लेटेस्ट ऑफर, एयरटेल और जियो के मुफ्त FIFA World Cup लाइव स्ट्रीम के बाद आया है। इस ऑफर का फायदा "पे बाइ मोबाइल" पर जाकर उठाया जा सकता है। यहां पेमेंट मोड में आपको अपना नंबर चुनना होगा। आपको बता दें कि यह पैक उन सभी के लिए मान्य है जिन्होंने 499 रुपए वाला निर्वाण रेंटल प्लान लिया है। इसके अलावा मौजूदा ग्राहकों में जिन लोगों ने अपने इस 499 रुपए वाले प्लान से अपना प्लान अपग्रेड कराया है, वो इस ऑफर का लाभ 15 जुलाई तक ले सकते हैं।
इस नए ऑफर को पेश करने के बाद आईडिया कंपनी के चीफ मार्केटिंग अफिसर ने बताया कि हम देश में फुटबॉल की बढ़ती लोकप्रियता को समझते हैं। लिहाजा हम चाहते हैं कि हमारे ग्राहक इस खेल का नॉन स्टॉप मजा ले सकें। इस महीने की शुरुआत में एयरटेल और जियो ने भी फीफा वर्ल्ड कप 2018 को लाइव टीवी एप पर जारी किया था। एयरटेल टीवी ऐप मैच की कवरेज स्थानीय भाषाओं में भी दे रही है। इसमें हिंदी और अंग्रेजी के अलावा भी कई क्षेत्रिय भाषाएं शामिल है। वहीं जियो टीवी ऐप भी प्रीमियम स्पोर्ट्स कॉन्टेंट फ्री में मुहैया करवा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








