Idea का खास ऑफर, साल भर के लिए डाटा कॉलिंग सबकुछ फ्री
भारत के टेलिकॉम सेक्टर में आज के समय में बेहतर प्लान्स की भरमार है। सभी टेलिकॉम कंपनियां अपने यूजर्स के लिए बेस्ट प्लान्स को पेश करने में लगी हुई है। बाकी टेलिकॉम कंपनियों की तरह देश की जानी मानी कंपनी आइडिया भी अपने प्रीपेड सब्सक्राइबर्स के लिए नया प्लान ऑफर लेकर आई है। कंपनी के इस नए प्लान के चलते यूजर्स को एक साल तक डाटा और कॉलिंग बेनिफिट दिया जा रहा है। कंपनी ने बताया कि प्लान के अंदर यूजर्स को हर दिन 1.5GB डाटा 365 दिनों के लिए दिया जाएगा।

हालांकि यह प्लान आइडिया की वेबसाइट पर जाकर सिटी क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करने वाले यूजर्स को ही दिया जा रहा है। TelecomTalk की रिपोर्ट से पता चलता है कि यूजर्स को Citi credit कार्ड मिलने के बाद 30 दिनों के अंदर 4,000 रुपये खर्च करने होंगे। 30 दिनों के अंदर इतना पेमेंट करने के बाद यूजर्स इस ऑफर के लिए एलिजिबल हो जाएंगे जिसके बाद यूजर्स को1.5GB डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी।
इन सर्किल में होगा प्लान उपलब्ध
आइडिया कंपनी ने अपने इस प्लान ऑफर को दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, मुंबई, बैंगलुरू, पुणे, हैदराबाद, कोलकत्ता, अहमदाबाद, चैन्नई, बडोदा, जयपुर और चंडीगढ़ के साथ Secunderabad और Coimbatore के लिए पेश किया है। ऐसे में केवल इन सर्किल में रहने वाले यूजर्स ही इस प्लान का फायदा उठा सकते हैं। ईयर लॉन्ग प्रीपेड बेनिफिट प्लान पहले से ही लाइव हो गया है और इसकी लास्ट डेट 31 जुलाई 2019 तक है।
इसका मतलब है ये प्लान अपने तीन महीनों के लिए वैलिड है। रिलायंस जियो के टेलिकॉम सेक्टर में आने के बाद सभी कंपनियों में प्राइस वॉर छिड़ गया है। कंपनियां यूजर्स को अपने साथ बनाए रखने के लिए लगातार कम कीमत और नए प्लान पेश कर रही है। ऐसे में आइडिया का पूरे साल का प्लान यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








