Home
News

इस टेलीकॉम कंपनी की बड़ी सर्विस बंद, रिचार्ज के पहले जान लें ये

By Neha

एक तरफ तो टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए हर रोज नए प्लान पेश कर रही हैं, वहीं एयरसेल के यूजर्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। आइडिया ने एयरसेल की इंटरकनेक्ट सर्विस बंद कर दी है। आइडिया ने एक मीडिया रिलीज जारी करते हुए कहा है कि भुगतान में देरी के चलते एयरसेल की इंटरकनेक्ट सर्विस बंद की जा रही है।

टेलको ने इस खबर को कंफर्म करते हुए कहा कि एयरसेल को बकाया राशि के भुगतान के संबंध में नवंबर 2017 से रिमाइंड कराया जा रहा था। अब आइडिया ने इस सर्विस को बंद करने का ऐलान किया है।

इस टेलीकॉम कंपनी की बड़ी सर्विस बंद, रिचार्ज के पहले जान लें ये

आइडिया ने जारी मीडिया रिलीज में कहा कि एयरसेल अपने भुगतान के वादे को निभाने में असमर्थ रही है, जिसके चलते आइडिया को इंटरनेक्ट सर्विस को बंद करना पड़ा है। अब एयरसेल यूजर्स आइडिया नेटवर्क के नंबर पर कॉल नहीं कर सकेंगे। भारत की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइटर कंपनी आइडिया ने ये भी कहा कि दोनों कंपनियों के एग्रीमेंट की टर्म और कंडीशन में भुगतान न करने पर इंटरकनेक्ट सर्विस बंद करने की शर्त थी।

आइडिया सैल्यूलर ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, " कंपनी मोबाइल यूजर्स को होने वाली परेशानी को लेकर खेद व्यक्त करती है। हम उम्मीद करते हैं कि ऑपरेटर संविदागत दायित्व और भुगतान प्रतिबद्धता की शर्तों का सम्मान करेगा।" कंपनी ने अपने बयान में ये भी कहा कि भुगतान पूरे करते ही आइडिया कंपनी एयरसेल की इंटरकनेक्ट सर्विस को फिर से चालू कर देगी।

इस टेलीकॉम कंपनी की बड़ी सर्विस बंद, रिचार्ज के पहले जान लें ये

एयरसेल इस समय बुरे दौर से गुजर रही है। टेलको पहले ही एयरसेल की 2जी नेटवर्क सर्विस को छह सर्किल उत्तर प्रदेश (वेस्ट), हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र-गोवा और हिमाचल प्रदेश सर्किल में बंद कर चुकी है। कंपनी ने 10 मार्च 2018 को अपने ग्राहकों को किसी अन्य नेटवर्क पर पोर्ट कराने का ऐलान किया था। बता दें कि एयरसेल पर करीब 20,000 करोड़ रुपए का कर्ज है। ऐसे में कंपनी इस समय फायनेंशियल क्राइसिस से भी गुजर रही है।

Economictimes की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पहले एयरसेल रिलायंस कम्युनिकेशन के साथ विलय करने वाली थी, लेकिन बाद में इस विलय समझौते को कैंसिल कर दिय गया। ये विलय समझौता कैंसिल होने के बाद कंपनी जल्द ही अपनी सभी सर्विस खत्म कर सकती है। बता दें कि इसके पहले टेलीकॉम कंपनी टाटा डोकोमो भी बंद हो चुकी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Idea Cellular ne Aircel company ki Interconnect Services due Payment ki vajah se band kar di hai.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X