ये टेलीकॉम कंपनी पुराने प्लान पर दे रही है दोगुना डेटा, बिल्कुल फ्री
भारतीय टेलीकॉम कंपनियां इस समय अपने डेटा और कॉलिंग प्लान में बदलाव कर कस्टमर्स के लिए और भी किफायती बना रही हैं। जियो और एयरटेल के बाद आइडिया ने भी अपने 198 रुपए के प्लान में बदलाव किया है। कंपनी 198 रुपए के प्लान में यूजर्स को पहले से ज्यादा और लगभग दुगुना डेटा दे रही है। बता दें कि डेटा लिमिट बढ़ाने के अलावा कंपनी ने न तो इस प्लान की कीमत बढ़ाई है और न ही वैलिडिटी घटाई है। अब ये प्लान आइडिया यूजर्स के लिए पहले से भी ज्यादा किफायती हो गया है।

आइडिया के 198 रुपए के प्लान को अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के समय इस प्लान में यूजर्स को 1जीबी डेटा मिलता था। अपग्रेड होने के बाद अब अब ग्राहकों को 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। वहीं, अगर यूजर आइडिया वेबसाइट या माइआइडिया ऐप से रीचार्ज कराएंगे, तो उन्हें 1 जीबी डेटा एक्सट्रा मिलेगा। यानी कुल डेटा 2.5 जीबी हो जाएगा।
बता दें कि इस प्लान में 28 दिनों के लिए 1.5 जीबी डेटा, रोजाना 100 एसएमएस, सभी नेटवर्क पर अनिलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉलिंग मिलेगी। अनलिमिटेड कॉलिंग में यूज़र एक दिन में सिर्फ 250 मिनट मिलेंगे, यानी इस प्लान में कॉलिंग लिमिट दी गई है। वहीं, हफ्ते में यह सीमा 1000 मिनट की है। इसके अलावा यूजर एक हफ्ते में 100 से ज़्यादा अलग नंबर नहीं डायल कर सकते।
बता दें कि आइडिया ने फिलहाल इस प्लान को गुजरात और मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्कल में अपग्रेड किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








