फ्रीडम 251 नहीं खरीद पाए तो खरीद लीजिए फ्रीडम 651!
दुनिया के सबसे सस्ते स्मार्टफोन कहे जाने वाला 'फ्रीडम 251' कुछ ही दिन पूर्व लॉन्च हुआ था। रिंगिंग बेल्स के इस फोन ने सभी नजरें अपनी ओर खींची, लेकिन बुकिंग के पहले ही दिन कंपनी की साईट क्रैश हो गयी। इस कारण कई लोगों को झटका लगा। मात्र 251 के इस फोन के लिए दूसरे दिन कुछ लोगों ने बुकिंग करवाई।
अब कंपनी के फोन के लिए बुकिंग बंद हो गई है। लेकिन निराश होने कि जरूरत नहीं है। यदि आपके हाथ से फ्रीडम 251 को लेने का मौका निकल गया है तो आप ये नया फ्रीडम 651 खरीद सकते हैं। 651 रुपये के इस स्मार्टफोन को 'Doesn't Ring A Bell Pvt. Ltd' ने लॉन्च किया है। बस आपको इसे 'अभी नहीं खरीदना' होगा और 30 जून, 2026 तक ड्रोन के जरिए इसकी डिलिवरी होगी।
फ्रीडम 251 अपनी कम कीमत और फीचर्स के लिए जितनी चर्चा में रहा अब उतना ही अधिक उसका मजाक भी बनाया जा रहा है। 'Doesn't Ring A Bell Pvt. Ltd'कंपनी का नाम और फोन का नाम सुनकर आप कंफ्यूज हों उससे पहले पूरा मामला जान लीजिए-
दरअसल फ्रीडम 651, रिंगिंग बेल्स के फ्रीडम 251 का ही मजाक है। फ्रीडम 251 की बुकिंग तो हुई लेकिन अभी तक उसे बनाने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। कंपनी के वादे भी ऐसे हैं जिन्हें समझ पाना मुश्किल है। इसी का मजाक उड़ाते हुए फ्रीडम 651 साईट बनाई गई है। जिसमें लिखा गया है कि फोन को उन हिस्सों से बनाया गया है जो केवल मंगल ग्रह पर पाए जाते हैं। यही कारण है कि हम इसे इतना सस्ता बना पा रहे हैं। उम्मीद है कि इंसान 2025 तक मंगल पर पहुंच जाएंगे और जैसे इंसान वहां पहुंचेगा हम भी इस स्मार्टफोन को बनाने का मटीरियल हासिल कर लेंगे। मंगल ग्रह पर जाने के लिए हमने स्टैंडर्ड फायरवर्क्स से टाइअप किया है कि 20 मिलियन रॉकेट बनाए। ये रॉकेट एकसाथ बांधे जाएंगे और इंसानों को मंगल पर ले जाएंगे। इसीलिए हमें अभी 650 रुपये की पेमेंट की जरूरत है।
फ्रीडम 251
फ्रीडम 651
मंगल ग्रह
2025 तक शुरू होगा बनना
रॉकेट से जाएंगे मंगल पर


Click it and Unblock the Notifications