अगर आप भी Meta पर अपना बिजनेस करना चाहते हैं वेरिफाई, तो इन आसान स्टेप्स को करें फॉलो
हर बिजनेस के लिए वेरिफिकेशन की आवश्यकता नहीं होती है, लेकिन अगर आप Meta टेक्नोलॉजी या फिर डेवलपर फीचर पाना चाहते हैं तो आपको अपना बिजनेस वेरिफाई करना होगा। चलिए हम आपको बताते हैं कि आपके लिए कब बिजनेस वेरिफाई करना आवश्यक होता है।
Meta के अनुसार, अगर आपका बिजनेस पोर्टफोलियो वेरिफिकेशन के लिए योग्य है तो ही आप वेरिफिकेशन की प्रोसेस को आगे बढ़ा सकते हैं। अगर आपको सुरक्षा केंद्र में वेरिफिकेशन बटन नजर नहीं आता है। लेकिन फिर भी आप अपना बिजनेस वेरिफाई करना चाहते हैं, तो कन्फर्म करें कि आप जिस प्रोडक्ट या फीचर को एक्सेस करने का प्रयास कर रहे हैं, उसके लिए वेरिफिकेशन आवश्यक है।

अगर आपको ऐसा कोई नोटिफिकेशन या ईमेल मिला है, जिसमें आपको अपना बिजनेस वेरिफाई करने के लिए कहा गया है तो आप वेरिफिकेशन शुरू करने के तरीके से जुड़ने के लिए निर्देश देख सकते हैं। इसके लिए आपके पास बिजनेस पोर्टफोलियो का पूरा कंट्रौल होना चाहिए।
कैसे करें Meta पर बिजनेस वेरिफाई
Meta पर अपना बिजनेस वेरिफाई करने के लिए सबसे पहले बिजनेस मैनेजर के सुरक्षा केंद्र पर जाएं। इसके बाद वेरिफिकेशन करने के लिए स्टार्ट बटन पर क्लिक करें। वहां आपको Meta एड मैनेजर, कॉमर्स मैनेजर और ऐप डेवलपर डैशबोर्ड जैसे अन्य प्लेटफॉर्म पर वेरिफिकेशन शुरू करने के लिए नोटिफिकेशन मिल सकता है। इसके बाद वेरिफिकेशन के लिए अपना लीगल नेम, एड्रेस, मोबाइल नंबर और वेबसाइट जैसी जानकारी दर्ज करें।
आपको इस बात पूरा ध्यान रखना होगा कि आपके द्वारा दी गई जानकारी पूरी तरह से कानूनी यूनिट की जानकारी से मैच होती है। यह भी ध्यान रखें कि आपके बिजनेस की वेबसाइट लोड होती हो और HTTP के अनुरूप हो। यह सब चैक करने के बाद ही आप अपने बिजनेस की जानकारी कन्फर्म करें।
अगर आपके द्वारा दी गई जानकारी मैच नहीं होती हैं, तो आपने जो जानकारी दी है उसे कन्फर्म करने के लिए बिजनेस का लाइसेंस, बिजनेस शुरू करने से जुड़े डॉक्यूमेंट या सर्टिफिकेट जैसे स्वीकार किए जाने वाले डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
अब अपना कनेक्शन कन्फर्म करने का तरीका चुनें। अगर आप ईमेल, SMS, WhatsApp या मोबाइल चुनते हैं, तो कन्फर्मेशन के लिए आपके पास एक कोड आएगा। कोड दर्ज करने के बाद डोमेन वेरिफिकेशन के जरिए कन्फर्म करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
वेरिफिकेशन सबमिट करने के बाद 10 मिनट से लेकर 14 वर्किंग डे तक रिव्यू किया जाएगा। रिव्यू प्रोसेस कम्पलीट होने के बाद आपको एक नोटिफिकेशन भेजा जाएगा। अगर आपको यह कन्फर्मेशन मिलता है कि आपका बिजनेस वेरिफाई हो चुका है तो इसके बाद आपको कोई और प्रोसेस नहीं करनी है।
आप किसी भी समय अपने बिजनेस में सबमिट की गई जानकारी को एडिट कर सकते हैं। लेकिन एडिट करने के लिए आपको बिजनेस वेरिफिकेशन की प्रोसेस को फिर से पूरा करना होगा। इसलिए बिजनेस को वेरिफाई करते समय अपनी जानकारी को फिल करते समय पूरा-पूरा ध्यान रखें।


Click it and Unblock the Notifications








